Hindi, asked by lochanrajesh4, 7 months ago

निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदबंधों के भेद बताइये।
प्यास का मारा कौवा घड़े पर बैठ गया।
इतनी लगन से काम करने वाला मैं असफल नहीं हो सकता।
किस्मत का मारा वह अब कहाँ जाये।
दादी कहानी सुनाती रहती हैं।
पक्षी पिंजरे के अंदर बैठा है।
सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने वाले गांधी जी का नाम विश्व प्रसिद्ध है।
हमेशा बक-बक करने वाले तुम, आज मौन क्यों हो?
सस्ती, मज़बूत और टिकाऊ चीज़ लाया हूँ।
व्यायाम करने वाले व्यक्ति सदा स्वस्थ व्यक्ति सदा स्वस्थ रहते हैं।
आजकल के बच्चे दूरदर्शन देखते-देखते पढ़ते हैं।

Answers

Answered by shishir303
1

निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदबंधों के भेद इस प्रकार हैं...

प्यास का मारा कौवा घड़े पर बैठ गया।

पदबंध ⦂ प्यास का मारा कौवा

पदबंध भेद ⦂ संज्ञा पदबंध

इतनी लगन से काम करने वाला मैं असफल नहीं हो सकता।

पदबंध ⦂ इतनी देर काम करने वाला मैं

पदबंध भेद ⦂ सर्वनाम पदबंध

किस्मत का मारा वह अब कहाँ जाये।

पदबंध ⦂ किस्तत का मारा

पदबंध भेद ⦂ विशेषण पदबंध

दादी कहानी सुनाती रहती हैं।

पदबंध ⦂ सुनाती रहती हैं

पदबंध भेद ⦂ क्रिया पदबंध

पक्षी पिंजरे के अंदर बैठा है।

पदबंध ⦂ अंदर बैठा है

पदबंध भेद ⦂ क्रिया-विशेषण पदबंध

सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने वाले गांधी जी का नाम विश्व प्रसिद्ध है।

पदबंध ⦂ सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने वाले

पदबंध भेद ⦂ विशेषण पदबंध

हमेशा बक-बक करने वाले तुम, आज मौन क्यों हो?

पदबंध ⦂ बक-बक करने वाले तुम

पदबंध भेद ⦂ सर्वनाम पदबंध

सस्ती, मज़बूत और टिकाऊ चीज़ लाया हूँ।

पदबंध ⦂ सस्ती, मज़बूत और टिकाऊ

पदबंध भेद ⦂ विशेषण पदबंध

व्यायाम करने वाले व्यक्ति सदा स्वस्थ व्यक्ति सदा स्वस्थ रहते हैं।

पदबंध ⦂ व्यायाम करने वाले व्यक्ति

पदबंध भेद ⦂ संज्ञा पदबंध

आजकल के बच्चे दूरदर्शन देखते-देखते पढ़ते हैं।

पदबंध ⦂ देखते-देखते पढ़ते हैं।

पदबंध भेद ⦂ क्रिया विशेषण पदबंध

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

Similar questions