नेपाली ' भाषा किसी लिपि के अंतर्गत आती है ?
Answers
Answered by
17
देवनागरी लिपि के अंतग॔त आती है।
Answered by
6
नेपाली भाषा देवनागरी लिपि के अंतर्गत लिखी जाती है।
Explanation:
देवनागरी लिपि एक भारतीय लिपि है। इस लिपि में अनेक भारतीय भाषाएं लिखी जाती हैं तथा कुछ विदेशी भाषा लिखी जाती हैं। भारतीय भाषाओं में संस्कृत, हिंदी, मराठी, सिंधी, कोंकणी, पाली, कश्मीरी, डोगरी, गढ़वाली, बोडो, मगही, मैथिली, भोजपुरी, नागपुरी, संथाली, राजस्थानी आदि भाषाएं हैं।
नेपाली भाषा और उसकी अन्य सहायक भाषायें भी देवनागरी लिपि में लिखी जाती हैं। देवनागरी लिपि बाएं से दाएं लिखी जाती है। इसमें हर अक्षर के ऊपर एक रेखा खींची होती है, जिसे शिरोरेखा कहते हैं। कुछ वर्णो के ऊपर यह शिरोरेखा नहीं होती। देवनागरी लिपि का विकास ब्राह्मी लिपि से हुआ है। देवनागरी लिपि विश्व की सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली लिपि में से एक है।
नेपाल भारत का एक पड़ोसी देश है जिस की प्रमुख भाषा नेपाली है।
Similar questions