History, asked by cloab47751, 9 months ago

नेपोलियन के उदय को कैसे समझा जा सकता है give short answer

Answers

Answered by garvitnarwal
2

1799 डायरेक्टरी के शासन का तख्तापलट कर नेपोलियन प्रथम काउंसिल बन गया । उसने तानाशाही शक्तियां प्राप्त कर ली। उसने जनमत संग्रह करवाया जिसमें 99.9 प्रतिशत मतदाताओं ने उसकी नई शासन व्यवस्था के पक्ष में मत दिए। विजयों की एक श्रृंखला के बाद में फ्रांस के शत्रुओं के साथ भी शांति संधि स्थापित करने में सफल रहा। संधि तथा शांति स्थापना के इन कार्यों ने सिद्ध कर दिया कर दिया कि वह एक योग्य प्रशासक है।

1799 से 1804 तक, उसने अनेक सुधार लागू किए। इनमें से प्रमुख निम्नलिखित है :

(क) उसने वित्तीय उपायों द्वारा बढ़ती हुई मूल्य वृद्धि पर रोक लगाई।

(ख) इसके बाद बैंक ऑफ फ्रांस की स्थापना की गई।

(ग) उसने पोप के साथ काफी समय से चले आ रहे विवाद को भी सुलझा लिया, जो 1789 में चर्च की भूमि को जब्त किए जाने के कारण शुरू हुआ था। इसके लिए उसने घोषित कर दिया कि कैथोलिकवाद ही बहुसंख्यक फ्रांसीसियों का धर्म है।

(घ) तत्पश्चात उसने फ्रांसीसी कानून को संहिताबद्ध करने का काम पूरा किया । इसलिए उस संहिता को नेपोलियन कोड के नाम से पुकारा जाता है। यह संहिता भविष्य में फ्रांसीसी कानून प्रणाली का आधार बनी रही।

Similar questions