नारी आंदोलन से समाज पर क्या प्रभाव पड़ा? स्पष्ट कीजिए।
Answers
Answer:
ये आंदोलन भारतीय समाज में तेज़ होते सामाजिक अंतर्विरोधों को प्रदर्शित करते हैं। नारी आंदोलन के विकास के लिए इस वक्त परिस्थितियाँ परिपक्व हैं। फिर भी नारी आंदोलन की मुख्य प्रवृत्ति 'स्वायत्त नारी आंदोलन के ठहराव के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
नारी आंदोलन से समाज पर क्या प्रभाव पड़ा? स्पष्ट कीजिए।
भारत में नारी आंदोलन से समाज पर यह प्रभाव पड़ा है कि नारी की सामाजिक स्थिति मजबूत हुई है। समकालीन भारत में नारी आंदोलन तेजी से बढ़ते हुए सामाजिक आंदोलन रहे हैं। इन आंदोलनों के कारण नारी शक्ति व महिला सशक्तिकरण की विचारधारा को बल मिला है। परिवार में महिलाओं की स्थिति अधिक मजबूत होती जा रही है। महिलाओं को भी पुरुषों के समान समान अधिकार पुरुषों की भांति समान अधिकार मिलने की बातें होती हैं और मिल भी रहे हैं।
महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के समान योगदान दे रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी समान रूप से बढ़ती जा रही है। कुछ क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं का उत्थान होना बाकी है, लेकिन वहाँ प्रगति कार्य चालू है। समय-समय पर होते रहने वाले नारी आंदोलन महिलाओं के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों में नई जान फूंकने का कार्य करते हैं।
नारी आंदोलन के कारण महिलाओं की सामाजिक स्थिति सुधरी ही है और इस दिशा में प्रगति कार्य जारी है।