Hindi, asked by dughhanjodughhanjo, 1 month ago

नारा कितने प्रकार के होते हैं नारा का कुछ उदाहरण लिखिए​

Answers

Answered by Anonymous
0

नारे कई प्रकार के होते हैं जैसे देशभक्ति नारे, उत्साहित नारे इत्यादि।

Explanation:

दिल्ली चलो, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा, यह यह कुछ प्रमुख नारे हैं

Answered by Banjeet1141
0

Answer:

नारा, राजनैतिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और अन्य संदर्भों में, किसी विचार या उद्देश्य को बार-बार अभिव्यक्त करने के लिए प्रयुक्त एक यादगार आदर्श-वाक्य या सूक्ति है। नारे  को हिंदी में उद्घोष, आह्वान वाक्य, नीतिवचन, सिद्धांत वाक्य, प्रचार वाक्य भी कहते हैं। नारे का शाब्दिक अर्थ होता है – जोर का शब्द, तेज आवाज, बुलंद की जाने वाली सामूहिक या एकल आवाज।

              नारे कई प्रकार के होते हैं। जैसे सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, उत्साहदायक, व्यवसायिक आध्यात्मिक एवं प्रेरकात्मक नारे।

            अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग उद्देश्य से नारे लिखे जाते हैं। नारों का प्रभाव सकारात्मक व् नकारात्मक दोनों ही तरह से पड़ सकता है। हर क्षेत्र में नारों का अपना अलग ही महत्त्व रहा है।

नारे लिखने के निम्नलिखित उद्देश्य हैं –

  • किसी विशेष व्यक्ति, सामाजिक राजनैतिक या किसी भी अन्य अभियान की ओर लोगों का ध्यान खींचने के लिए।
  • समाज को एक आदर्श संदेश देना।
  • लोगों को किसी कार्य-विशेष के लिए प्रेरित/जागरूक करना।
  • सामाजिक अभिव्यक्ति को प्रकट करना।
  • लोगों को किसी उद्देश्य के प्रति  प्रेरित/जागरूक करना।

नारा का कुछ उदाहरण- अन्य प्रसिद्ध नारे

(i) जल है तो, जीवन है।

(ii) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ।

(iii) आत्मनिर्भर भारत, समर्थ भारत।

(iv) पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ ,

     इस जहान को, हरा भरा बनाओ।”

Read here more-

Slogans on hindi language importance in hindi

https://brainly.in/question/746712

Slogans on health in hindi

https://brainly.in/question/353810

Similar questions