Hindi, asked by ratrenarayan07, 5 hours ago

निराला जी की किस कविता में इलाहाबाद नगर का उल्लेख हुआ है बताइए​

Answers

Answered by RvChaudharY50
0

प्रश्न :- निराला जी की किस कविता में इलाहाबाद नगर का उल्लेख हुआ है बताइए ?

उतर :- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी की कविता " तोड़ती पत्थर " में इलाहाबाद नगर का उल्लेख हुआ है l

व्याख्या :-

  • तोड़ती पत्थर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध कविता है ।
  • इस कविता में उन्होंने बहुत ही सुंदर तरीके से एक नारी श्रमिक को दर्शाया है l
  • इसमें उन्होंने इलाहाबाद नगर की और जाते समय रास्ते में सड़क पर पत्थर तोड़ रही एक महिला का जिक्र किया है l
  • जो गर्मियों की भरी धूप में एक पेड़ के नीचे बैठ कर जिसकी छाया भी नहीं है हथौड़े से पत्थर तोड़ रही है l

इस कविता के माध्यम से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी ने मजदूर वर्ग की दयनीय दशा और नारी श्रमिक को दर्शाने का प्रयत्न किया है l

यह भी देखें :-

गोदान में तितली किसे कहा गया है

https://brainly.in/question/41908817

Answered by shishir303
0

¿ निराला जी की किस कविता में इलाहाबाद नगर का उल्लेख हुआ है​ ?

निराला जी कविता ‘वह तोड़ती पत्थर’ में इलाहाबाद नगर का उल्लेख हुआ है।

निराला जी लिखते हैं....

वह तोड़ती पत्थर;

देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पथ पर-

वह तोड़ती पत्थर।

✎...  इस कविता में निराला जी ने पत्थर तोड़ने वाली एक श्रमिक वर्ग की स्त्री का मजदूर का वर्णन कर रहा है। इस कविता के माध्यम से कवि ने श्रमिक वर्ग की दयनीय स्थिति का सजीव चित्रण किया है। 'वह तोड़ती पत्थर' कविता में समाज के क्रूर और वास्तविक स्वरूप का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया है। यही हमारे आज के समाज का यथार्थ सत्य है और हमारे समाज का कटु सत्य है।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○  

संबंधित कुछ और प्रश्न —▼

'वह तोड़ती पत्थर' कविता में समाज के स्वरूप का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया है। क्या यह आज के समाज का यथार्थ सत्य है? अपना मत व्यक्त कीजिए।

https://brainly.in/question/33415556

(i) 'वह तोड़ती पत्थर' में कवि किसका वर्णन कर रहा है?

(ii) 'कोई न छायादार पेड़ से कवि का क्या मतलब है?

(11) उस स्त्री की कार्य-शैली कैसी है?

(iv) 'सामने तरु मालिका अट्टालिका प्राकार' से क्या आशय है?

https://brainly.in/question/41290904

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions