Hindi, asked by abuzarsiddique5020, 8 months ago

निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तित कीजिएः क) कुछ छोटे भूरे पक्षी मंच सँभाल लेते हैं। (कर्मवाच्य में) ख) बुलबुल द्वारा रात्रि-विश्राम अमरूद की डाल पर किया जाता है। (कर्तवाच्य में) ग) तुम दिनभर कैसे बैठोगे ? (भाववाच्य में) घ) सात सुरों को यह ग़ज़ब की विविधता के साथ प्रस्तुत करती है। (कर्मवाच्य)

Answers

Answered by shishir303
10

प्रश्न में दिए गए वाक्यों का निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन इस प्रकार होगा...

(क) कुछ छोटे भूरे पक्षी मंच संभाल लेते हैं। (कर्मवाच्य में)

कर्मवाच्य — कुछ छोटे भूरे पक्षियों के द्वारा मंच संभाल लिया गया था।

(ख) बुलबुल द्वारा रात्रि विश्राम अमरूद की डाल पर किया जाता है। (कर्त वाच्य में)

कर्तवाच्य — बुलबुल रात्रि विश्राम अमरूद की डाल पर करती है।

(ग) तुम दिन भर कैसे बैठोगे। (भाववाच्य में)

भाववाच्य — तुमसे दिन भर कैसे बैठा जाएगा।

(घ) सात सुरों को यह गजब की विविधता के साथ प्रस्तुत करती है। (कर्मवाच्य में)

कर्मवाच्य — सात सुरों को इसके द्वारा गजब की विविधता के साथ प्रस्तुत किया जाता है।

Explanation:

किसी वाक्य में वाच्य क्रिया का वह रूप है, जिससे ये पता चले कि वाक्य में कर्ता प्रधान है, कर्म प्रधान है अथवा भाव प्रधान है।

वाच्य तीन प्रकार के होते है..

  • कर्तवाच्य
  • कर्मवाच्य
  • भाववाच्य

वाच्य से संबंधित अन्य प्रश्नों के लिये नीचे दिये गये लिंक्स पर जायें....

https://brainly.in/question/13094406

पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़े। (भाव वाच्य में बदलिए)

https://brainly.in/question/12884842

निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तन कीजिए

1.अनेक पाठकों ने पुस्तक की सराहना की। (कर्मवाच्य में बदलिए)

2.पक्षी बाग छोड़कर नहीं उड़े | (भाववाच्य में बदलिए)

3.हर्षिता रोज अखबार पढ़ती है। (कर्मवाच्य में बदलिए)

4.मेरे द्वारा समय की पाबंदी पर निबंध लिखा गया । (कर्तृवाच्य में बदलिए)

Similar questions