Hindi, asked by anuragibrajlal784, 7 months ago

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व?​

Answers

Answered by hariomahir
7

Answer:

हरदोई। साहित्यिक संस्था सुभाष चंद्र बोस जन कल्याण समिति की प्रथम स्मारिका का विमोचन स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर भोला सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व एवं कृतित्व हमेशा प्रेरणा दायक रहेगा। विचारधारा के रूप में वे युगों तक समाज में मौजूद रहेंगे।

सरस्वती सदन सभागार में आयोजित विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी सिंह ने समिति से जुडे़ लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि नेताजी के जीवन से जुड़े संस्मरणों के साथ समिति की स्मारिका का प्रकाशन होना सुखद है। उन्होंने स्मारिका के लगातार प्रकाशन की जरूरत पर बल देते हुए इसके लिए अपनी शुभकामनाएं दी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्नल एचएन कौशल ने कहा कि देश में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से हम सभी का प्रेरणा लेकर देश हित में हर स्तर पर कार्य करने को तत्पर रहना चाहिए।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष मनीष मिश्र ने कहा कि नेताजी हमेशा देश के लोगों के हृदय में बने रहेंगे। उन्हें युगों तक याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए क्रांति के इस महानायक की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, मगर आज देश में हालात स्वार्थपरक वाले हो गए हैं, जिसके कारण देशवासियों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में हमें देश हित में हर स्तर पर कार्य करने के लिए तैयार रहना चाहिए। शिवसंकट हरण महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर शिवशरण सिंह तथा प्रख्यात कवि श्रवण कुमार मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में सभी के प्रति आभार प्रदर्शन रामदेव बाजपेयी ने किया।

इस मौके पर सुखसागर मिश्रा, डॉ. रमेश चंद्र अस्थाना, राम बहादुर सिंह, सीमा मिश्रा, पवन सिंह, रामेंद्र लाल, संत पांडेय, राम शरण तिवारी, अजीत शुक्ल, मनोज मिश्रा, अद्वितीय राय, राजकुमार सिंह, चंद्र शेखर प्रसाद मिश्रा, राजेंद्र सिंह, आरपी सिंह, सुरजीत सिंह, शशिकांत पांडेय, ओम प्रकाश, भगवान शरण, वीरेंद्र पांडेय, देवेंद्र द्विवेदी, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Please mark as Brainlist

Similar questions