Geography, asked by shubamrajput392, 27 days ago

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के सामने अक दिय
1. फ्रेड्रिक नीत्शे किस देश का दार्शनिक था ?
2. भारत में कार्यपालिका का औपचारिक प्रधान कौन है ?
3. संवैधानिक उपचारों के अन्तर्गत जारी किए जाने वाले दो लेखों के न
4. भारतीय संविधान किसने बनाया।
5. चुनाव आयोग के दो कार्य लिखिए ।
6. "हिन्द स्वराज"किसकी रचना है ?
7. स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ क्या है?
8. अधिकार किसे कहते हैं ?
9. चिपको आन्दोलन किससे सम्बद्ध है ?
10.भारत में शासन संसदात्मक/अध्यक्षात्मक प्रणाली है।
11.धर्मनिरपेक्ष का क्या अर्थ है ?
गणित पढने के समान है? अप​

Answers

Answered by latabara97
0

फ्रेड्रिक नीत्शे किस देश का दार्शनिक था ?

फ्रेडरिक नीत्शे (Friedrich Nietzsche) (15, अक्टूबर, 1844 से 25, अगस्त 1900) जर्मनी का दार्शनिक था। मनोविश्लेषणवाद, अस्तित्ववाद एवं परिघटनामूलक चिंतन (Phenomenalism) के विकास में नीत्शे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। व्यक्तिवादी तथा राज्यवादी दोनों प्रकार के विचारकों ने उससे प्रेरणा ली है।

भारत में कार्यपालिका का औपचारिक प्रधान कौन है ?

भारतीय संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है. 1. भारत में संसदीय व्यवस्था को अपनाया गया है. इसलिए राष्ट्रपति नामपत्र की कार्यपालिका है तथा प्रधानमंत्री तथा उसका मंत्रिमंडल वास्तविक कार्यपालिका है

4. भारतीय संविधान किसने बनाया।

भीमराव अंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है. वे संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष थे और उन्हें संविधान का फाइनल ड्राफ्ट तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन लगे. पूरे देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

6. "हिन्द स्वराज"किसकी रचना है ?

हिन्द स्वराज, गांधीजी द्वारा रचित एक पुस्तक का नाम है। मूल रचना सन १९०९ में गुजराती में थी। यह लगभग तीस हजार शब्दों की लघु पुस्तिका है जिसे गाँधीजी ने अपनी इंग्लैण्ड से दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के समय पानी के जहाज में लिखी।

7. स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ क्या है?

स्वतंत्र होने का भाव, आज़ादी स्वाधीनता।

8. अधिकार किसे कहते हैं ?

किसी वस्तु को प्राप्त करने या किसी कार्य को संपादित करने के लिए उपलब्ध कराया गया किसी व्यक्ति की कानूनसम्मत संविदासम्मत सुविधा, दावा विशेषाधिकार है। कानून द्वारा प्रदत्त सुविधाएँ अधिकारों की रक्षा करती हैं। दोनों का अस्तित्व एक-दूसरे के बिना संभव नहीं।

9. चिपको आन्दोलन किससे सम्बद्ध है ?

चिपको आन्दोलन एक पर्यावरण-रक्षा का आन्दोलन था। यह भारत के उत्तराखण्ड राज्य (तब उत्तर प्रदेश का भाग) में किसानो ने वृक्षों की कटाई का विरोध करने के लिए किया था। ... यह आन्दोलन तत्कालीन उत्तर प्रदेश के चमोली जिले में सन 1973 में प्रारम्भ हुआ। एक दशक के अन्दर यह पूरे उत्तराखण्ड क्षेत्र में फैल गया था।

10.भारत में शासन संसदात्मक/अध्यक्षात्मक प्रणाली है

संसदात्मक शासन प्रणाली उस शासन प्रणाली को कहते है जिसमे कार्य पालिका का प्रधान (मुख्य कार्य पालिका) प्रधानमंत्री होता है। वही वास्तविक कार्य पालिका होती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे संगठित कार्य पालिका संसद के प्रति उत्तरदायी होती है।।

धर्मनिरपेक्ष का क्या अर्थ है ?

धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है कि राज्य राजनीति या किसी गैर-धार्मिक मामले से धर्म को दूर रखे तथा सरकार धर्म के आधार पर किसी से भी कोई भेदभाव न करे। धर्मनिरपेक्षता का अर्थ किसी के धर्म का विरोध करना नहीं है बल्कि सभी को अपने धार्मिक विश्वासों एवं मान्यताओं को पूरी आज़ादी से मानने की छूट देता है।

Similar questions