Sociology, asked by rahulvats6819, 9 months ago

न्यायपालिका की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के विभिन्न तरीके कौन-कौन से हैं? निम्नलिखित में जो बेमेल हो उसे छाँटे। (क) सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से सलाह ली जाती है। (ख) न्यायाधीशों को अमूमन अवकाश प्राप्ति की आयु से पहले नहीं हटाया जाता l (ग) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का तबादला दूसरे उच्च न्यायालय में नहीं किया जा सकता। (घ) न्यायाधीशों की नियुक्ति में संसद की दखल नहीं है।

Answers

Answered by dualadmire
0

Answer:

विकल्प (ग) इसमें बेमेल है।

Explanation:

उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों का तबादला दूसरे उच्च न्यायालय में बेशक किया जा सकता है।

प्रश्न में दिए गए बाकी सभी विकल्प बिल्कुल सही हैं क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए मुख्य न्यायधीश की सलाह ली जाती है।

न्यायाधीशों को उनकी समय सीमा से पहले हटाना गलत है और ऐसा किया भी नहीं जा सकता इसलिये विकल्प (ख) भी अपने स्थान पर उचित है। विकल्प (घ) भी उचित है क्योंकि न्यायाधीशों इ नियुक्ति में संसद का दखल देना नहीं बनता और यह उचित नहीं है।

Answered by nikitasingh79
2

Answer:

दिए गए विकल्पों से विकल्प (ग) उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का तबादला दूसरे उच्च न्यायालय में नहीं किया जा सकता बेमेल उत्तर है।

Explanation:

न्यायपालिका की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के विभिन्न तरीके निम्न  हैं :  

(1) सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से सलाह ली जाती है।  

(2) न्यायाधीशों को अमूमन अवकाश प्राप्ति की आयु से पहले नहीं हटाया जाता l  

(3) न्यायाधीशों की नियुक्ति में संसद की दखल नहीं है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

क्या न्यायपालिका की स्वतंत्रता का अर्थ यह है कि न्यायपालिका किसी के प्रति जवाबदेह नहीं है। अपना उत्तर अधिकतम 100 शब्दों में लिखें।\

https://brainly.in/question/11843961

 

 न्यायपालिका की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए संविधान के विभिन्न प्रावधान कौन-कौन से हैं?

https://brainly.in/question/11843954

Similar questions