English, asked by shaikh3668905, 1 month ago

न्यूज़ चैनलों के दायित्व विषय पर 25 से 30 शब्दों में लिखिए अपने विचार​

Answers

Answered by Itz2minback
11

Answer:

लोकतंत्र के चार स्तंभों में मीडिया भी एक है। सभी स्तंभों की अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करते हुए देश की लोकतान्त्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी है। इनमें मीडिया की जिम्मेदारी कुछ अलग है क्योंकि यह जनमानस को कार्यपालिका, विधायिका एवं न्यायपालिका के दिन-प्रतिदिन के क्रियाकलापों से अवगत कराती रहती है। देश एवं समाज में होने वाली हर घटना से गाँव और शहर के लोग मीडिया से सूचित होते हैं। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय हर समाचार हमें कुछ ही मिनटों में मिल जाते है। इस प्रकार से अब पूरा विश्व सिकुड़ कर अतिसूक्ष्म हो गया है। इस माध्यम का लाभ तभी है जब सभी को सही एवं सटीक समाचार मिले; यही इसका सकारात्मक पक्ष भी है।

मीडिया के तीनों प्रकारों, यथा इलेक्ट्रोनिक, मप्रिंट एवं सोशल में इलेक्ट्रोनिक मीडिया विजुअल और आसानी से उपलब्ध होने के कारण तेजी से प्रभाव छोड़ता है। प्रिन्ट एवं सोशल मीडिया के प्रभाव को कमतर नहीं आँका जा सकता है लेकिन इलेक्ट्रोनिक मीडिया की पहुँच कहीं ज्यादा है। लगभग अस्सी प्रतिशत से ज्यादा है। देश में कोई न कोई टीवी चैनल देश के प्रत्येक क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों तक फैला हुआ है। कोई मनोरंजन के लिए टीवी देखता है, कोई बिजनस के लिए और कोई समाचार के लिए। टीवी पर जो दिखाया जाता है वह दर्शक के मन-मस्तिष्क पर गहरा असर डालता है। इसीलिये यह आवश्यक है कि प्रमाणिक एवं साकारात्मक चीजें ही दिखाई जाएँ लेकिन प्रतीत होता है कि भारतीय टीवी चैनलों में ऐसी सोच का अभाव है।

Similar questions