Hindi, asked by maruf394, 6 hours ago

nadi se hone vale labho per anuched likhe

Answers

Answered by phalguni29072006
0

Answer:

जीवन के शुरुआत से अंत तक नदियों का प्राणी जीवन पर उपकार रहे हैं। नदियाँ सदैव से ही मानव के लिए जीवन दायनी रही है। नदियाँ प्रकृति का अभिन्न हिस्सा है, नदियों से ही पृथ्वी पर जीवन संभव है, जीवन जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्रोत जल है, जो नदियों से ही प्राप्त होता है।

नदियाँ अपने साथ बारिश का जल एकत्र कर, उसे भू-भाग में पहुँचाने का महत्वपूर्ण काम करती हैं। नदियाँ देश के विकास में बहुत साथ देतीं हैं फिर चाहे वह आर्थिक विकास, सामाजिक विकास या फिर धार्मिक विकास ही क्यों न हो। नदी से एक नहीं अपितु कई लाभ होते हैं। नदियाँ धरती पर जीवन जीने के लिए एक आशीर्वाद हैं।

नदियों का महत्व

नदियाँ सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक तथा अन्य कई रूप से सहायक मानी जाती हैं। नदियाँ हमें जल प्रदान करने के साथ-साथ शुद्ध वातावरण भी देती हैं। इसके अलावा नदियों से खेतों के लिए सिंचाई का पानी,पीने के लिए साफ़ पानी, जीवन निर्वाहके लिए मछली पालन रोज़गार, तथा अन्य कई सारे रोज़गार प्राप्त होते हैं।

कुछ प्राकृतिक आपदा जैसे पानी का अकाल, लम्बे समय तक बारीश का न होना ये बहुत सारी अन्य तकलीफें खड़ी कर देते हैं।

जैसे की जब पानी का अकाल पड़ जाता है तब पीने के लिए पानी नहीं होता तथा मेहनत से उगाई गई फसलें भी जल के अभाव में नष्ट हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में केवल एक मात्र सहारा नदी रह जाती है।

Explanation:

Hope this answer helps you

Similar questions