Hindi, asked by suchitchoudhary937, 4 hours ago

नदियों से होने वाले लाभ पर 20 पंक्तियां का नीबंध​

Answers

Answered by garimaupreti02
5

Explanation:

नदियाँ हमारे जीवन में प्राचीन काल से ही उपयोगी रही हैं। ये हमारी संस्कृति की पहचान हैं। ये हमारे जीवन का आधार हैं। नदियों के किनारे हमारे तीर्थस्थल हैं। इनके आस-पास का क्षेत्र उपजाऊ होता है। गंगा-यमुना का क्षेत्र इसी कारण अधिक उपजाऊ है, क्योंकि सिंचाई के लिए सरलता से जल वहीं मिल सकता है। सदियों से नदियाँ आगमन तथा व्यापार का माध्यम रही हैं तथा नदियों की सीमा होने से शत्रुओं से रक्षा भी हो जाती थी क्योंकि सेना लेकर नदी पार करना कठिन कार्य था। आज के समय में भी नदियों की उपयोगिता कम नहीं हुई है। इनका जल सिंचाई के काम में आता है। अनगिनत जीव इनसे जीवन पाते हैं। नदियों के किनारे लोग अपनी छोटी-बड़ी सभी आवश्यकताएँ जैसे सिंचाई करने, पानी पीने, कपड़े धोने, नहाने, जानवरों के लिए पानी आदि का उपयोग करते हैं। नदियों पर बाँध बनाए गए हैं। इनसे बिजली तैयार की जा रही है। इसे ‘हाइड्रो इलेक्ट्रिीसिटी’ कहा जाता है। इस प्रकार नदियों ने रोजगार में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान भी दिया है तथा आधुनिकीकरण में भी अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है

Answered by Dangerbro
1

Answer:

Don't know the answer sorry

Similar questions