Hindi, asked by aditya56, 1 year ago

natural recouces is gift of god and to be utilized judiciously

Answers

Answered by Chirpy
0

      प्रकृति की सभी चीजें मनुष्य के लिए एक वरदान हैं। जल हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वह धोने, नहाने, पीने और खाना पकाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उसके बिना उपज नहीं हो सकती है। इसलिए जल का सही उपयोग करना चाहिए।

      इसी प्रकार धरती भगवान का वरदान है। उसके बिना खेती नहीं हो सकती और हमें अन्न नहीं प्राप्त हो सकता है। उस के ऊपर हमारे घर बनते हैं और हमें रहने के लिए स्थान प्राप्त होता है। इसलिए हमें उचित उपयोग करना चाहिए।

      वन हमारी अमूल्य सम्पदा हैं। वे वर्षा को आकर्षित करते हैं। हमें उनसे लकड़ी प्राप्त होती है जो अनेक कामों के लिए उपयोग करी जाती है। इसलिए हमें उन्हें बिना सोचे समझे नहीं काटना चाहिए।

      इस प्रकार नदियाँ, पर्वत, खनिज पदार्थ, वायु आदि सब प्राकृतिक साधन हमारे लिए अमूल्य हैं। हमें उनकी उचित देख भाल करनी चाहिए और उनका सही उपयोग करना चाहिए।       





Similar questions