Math, asked by maahira17, 9 months ago

NCERT कक्षा 5 गणित ,पाठ 1 आकृतियाँ और कोण के सभी प्रश्न उत्तर

Answers

Answered by nikitasingh79
1

1) आकृति को देखकर उत्तर दो।

* ___ रंग से दिखाया गया कोण सबसे बड़ा कोण है।

2) क) क्या पीले रंग से दिखाए गए कोण बराबर हैं? ____

ख) क्या हरे रंग से दिखाए गए कोण बराबर हैं? ____  

ग) क्या नीले रंग से दिखाए गए कोण बराबर हैं? ____

3) चार अलग-अलग कोण चार अलग रंगों में दिखाए गए हैं। क्या तुम लाल रंग में दिखाए गए कोण के बराबर दूसरे कोण ढूँढ सकते हो? उन पर लाल रंग का निशान लगाओ। दूसरे रंगों के लिए भी ऐसा ही करो।

4) इनमें से हरेक आकृति के कोणों को बदलकर देखो कि तुम कितनी और नई आकृतियाँ बना सकते हो? कोशिश करो।

1) नीचे दिए गए चित्रों को देखो और तालिका को पूरा करो।

2) सुखमन ने इतने सारे कोणों के साथ यह चित्र बनाया है।

रंगीन पेंसिल से चित्र में निशान लगाओ :  

* समकोण को काले रंग से।  

* वे कोण जो समकोण से ज्यादा हों उन्हें हरे रंग से।  

* वे कोण जो समकोण से कम हों उन्हें नीले रंग से।

3) नीचे दिखाए गए कोणों के आसपास अपनी मर्जी का कोई चित्र बनाओ और कोण का प्रकार भी लिखो। सबसे पहला करके दिखाया गया है।

* उन चिड़ियों को ढूँढ़ो जिनकी चोंच के कोण छोटे हैं?  

* चित्र में दो शाखाओं के बीच के कोणों में निशान लगाओ। किन दो शाखाओं के बीच के कोण सबसे बड़े हैं?

मेरे नाम में 11 समकोण हैं। इसमें दस कोण ऐसे भी हैं जो कि समकोण से कम हैं।

सीधी रेखा के उपयोग से तीन नाम लिखो और अलग-अलग तरीकों के कोण गिनो।

नाम     समकोणों           उन कोणों की संख्या जो           उन कोणों की संख्या जो  

           की संख्या          समकोण से ज्यादा हैं।               समकोण से कम हैं

___      _______         _______________             ______________

___      _______         _______________             ______________

___      _______         _______________             ______________

नीचे दिए गए चित्रों में त्रिभुजों को देखो।

* 'बदलती आकृतियाँ' गतिविधि से क्या तुम अनुमान लगा सकते हो कि मीनारों, पुलों आदि में त्रिभुज का उपयोग क्यों किया जाता है।  

* अपने आसपास देखो और कुछ ऐसी जगहों का पता लगाओ जिनमें त्रिभुज का उपयोग हुआ हो।

(i) ऐसा समय पूरे दिन में कई बार आता है जबकि घड़ी की सुइयाँ एक समकोण बनाती हैं। अब तुम कुछ और बनाओ।

(ii) नीचे दी गई घड़ियों के समय को देखकर बताओ कि सुइयों से किस तरह का कोण बन रहा है। समय भी लिखो।

(iii) घड़ी की सुइयाँ बनाओ जब वे समकोण से कम कोण बना रही हैं। समय भी लिखो।

* इस चित्र में क, ख और ग तीन बिंदु दिखाए हैं। उस रेखा को खींचो जिस पर खेलकर किटू रानी को प्राप्त कर सकता है?

रहमत योग कर रहा है। नीचे आसन के उन चित्रों को दिखाया जा रहा है जो वह हर दिन करता है।

* उन कोणों के माप का अनुमान लगाओ जो आसन करते समय शरीर के अलग-अलग अंगों से बने हैं।

तुम अपने मित्रों के साथ 'D' का खेल खेल सकते हो। तुम एक कोण बनाओ। तुम्हारा दोस्त अंदाजे से उस कोण का माप बताए। फिर तुम अपने 'D' का उपयोग करो और कोण का माप पता लगाओ। अंदाज़ से पता लगाए माप और 'D' से पता लगाए माप में जितना अंतर होगा, तुम्हारे दोस्त के अंक उतने ही होंगे। जिसके अंक सबसे कम होंगे वही ये खेल जीतेगा।  

आओ खेलें!  

कोण बनाओ        अंदाजा        अंक        माप

________         _____        ___        ___

________         _____        ___        ___

________         _____        ___        ___

Answered by Pakiki
21

अध्यापक और अभिभावकों के लिए

यहाँ उद्देश्य मात्र बच्चे को आकृति सिखाना नहीं है। इसलिए जल्दी से सही आकृति तक पहुँचाने का प्रयास न करें। वह जितने प्रयास करेगा/करेगी, उतनी समझ बढ़ेगी। इसमें सही प्रश्न पूछना और निर्देशों को समझना भी जुड़ा हुआ है। इस अवसर का लाभ विद्यार्थी को उठाने दें।

प्रश्न 3 क्या तुम किसी तरीके से यह बता सकते हो कि ये आकृतियाँ एक दूसरे से कैसे अलग हैं?

उत्तर 3 आकृतियों में तीलियों को रखने के तरीके भिन्न हैं। तीलियों के जोड़ पर बने कोण अलग-अलग हैं।

प्रश्न 4 मोहिनी ने फिर कोशिश की, लेकिन उसकी आकृतियाँ अलग थीं। अंदाज़े से दो और आकृतियाँ बनाओ जो मोहिनी ने शायद बनाई होगी।

उत्तर 4 मोहिनी अभी सही आकृति तक नहीं पहुँची। बच्चों से कहें कि मोहिनी ने दो-तींन और आकृतियाँ बनाई फिर सही बना सकी। आप भी कोशिश करो मोहिनी ने कैसी आकृतियाँ बनाई होगी।

संकेत

यहाँ बात करें कि यदि मोहिनी कोणों पर ध्यान देती तो वह आकृति जल्दी बना पाती। ओह! तो चलो अब हम कोणों को देखें। यहाँ पर नई आकृति के साथ कार्य करना बेहतर होगा। प्रत्येक समूह में अलग आकृति के साथ काम करना ठीक होगा।

प्रश्न 5 इन आकृतियों में दिखाए गए कोणों को देखो। क्या तुम इनमें अंतर देख पा रहे हो?

उत्तर 5 रोहिणी और मोहिनी की आकृतियाँ पुस्तक में देखें। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि कोण के छोटा-बड़ा होने से आकृति में परिवर्तन आ जाता है। कुछ तीलियों के साथ करके देखें। यह भी ध्यान दें कि बराबर तीलियों के साथ कोण बदल कर आकृतियाँ बदल जाती हैं। हैं न मज़ेदार।

संकेत:

कुछ ऐसी आकृतियाँ बच्चों से बनवाएँ। तीलियाँ बराबर पर आकृति भिन्न। अब इन आकृतियों के कोणों पर चर्चा करें। कोणों के छोटे-बड़े होने से आकृति बदल रही है। कोण आकृति तय करते है।

पृष्ठ संख्या 18

अभ्यास का समय

प्रश्न 1 आकृति को देखकर उत्तर दो।

उत्तर 1 काले रंग से दिखाया गया कोण सबसे बड़ा कोण है। (पहले चित्र को देख कर उत्तर दें।)

प्रश्न 2 (क) क्या पीले रंग से दिखाए गए कोण बराबर हैं?

उत्तर 2 (क) हाँ

प्रश्न 2 (ख) क्या हरे रंग से दिखाए गए कोण बराबर हैं?

उत्तर 2 (ख) हाँ

प्रश्न 2 (ग) क्या नीले रंग से दिखाए गए कोण बराबर हैं?

उत्तर 2 (ग) हाँ

संकेत:-

समान भुजाओं वाले पंचभुज (180 अंश) तथा अष्टभुज (135 अंश) के कोण बराबर होंगे।

प्रश्न 3 चार अलग-अलग कोण चार अलग रंगों में दिखाए गए हैं। क्या तुम लाल रंग में दिखाए गए कोण के बराबर दूसरे कोण ढूँढ सकते हो? उन पर लाल रंग का निशान लगाओ। दूसरे रंगों के लिए भी ऐसा ही करो।

उत्तर 3 लाल रंग के बराबर कोण है- पीला कोण।

षट्कोण के सभी कोण हरे रंग के कोण के बराबर है।

अष्टभुज के सभी कोण काले रंग के कोण के बराबर है।

यदि आप अधिक जानकारी चाहते है तो इस दिए लिंक पर देखें Interior Angles of Polygons

पृष्ठ संख्या 19

प्रश्न 4 इनमें से हरेक आकृति के कोणों को बदलकर देखो कि तुम कितनी और नई आकृतियाँ बना सकते हो? कोशिश करो।

क) 4 माचिस की तीलियाँ

ख) 8 माचिस की तीलियाँ

ग) 5 माचिस की तीलियाँ

घ) 7 माचिस की तीलियाँ

ङ ) 10 माचिस की तीलियाँ

उत्तर 4 यह कार्य विद्यार्थियों को करने दे। यदि आरम्भ में दी गई तीलियों से न बने। तो तीलियाँ अपने हिसाब से प्रयोग करने दें। 2-4 बार कोशिश से परिणाम अवश्य मिलेंगे।

Similar questions