Math, asked by maahira17, 8 months ago

NCERT कक्षा 5 गणित ,पाठ 7 नक्शा के सभी प्रश्न उत्तर

Answers

Answered by nikitasingh79
0

1) क्या तुमने कभी किसी शहर का नक्शा देखा है? नक्शा 1 को देखो। इसका चित्र से मिलान करके बताओ कि इंडिया गेट कहाँ है। नक्शे पर इसका चित्र बनाओ।  

2) नक्शे के इस भाग में कुछ सड़कें दिखाई गई हैं। उन सड़कों को फ़ोटो में ढूँढो।  

3) राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट जाते समय कौन-कौन सी सड़कें रास्ते में आएँगी?  

4) नक्शा 1 में नेशनल स्टेडियम ढूँढो। क्या फ़ोटो में यह तुम्हें दिखाई देता है?

अगर हम नक्शे में 'जूम इन' करें यानी एक हिस्से को बड़ा करके देखें तो इसका एक - हिस्सा कुछ ऐसा नज़र आएगा।

पीले रंग के भाग की आकृति देखो। क्या तुमने यह आकृति पहले देखी है? इसके कितने किनारे हैं?

1) अगर तुम राजपथ पर चल रहे हो, तो इंडिया गेट के बाद तुम्हारे किस तरफ 'चिल्ड्रन पार्क' होगा?  

2) इनमें से कौन-सी सड़कें आपस में सबसे बड़ा कोण बनाती हैं?

क) मानसिंह रोड और शाहजहाँ रोड  

ख) अशोक रोड और मानसिंह रोड (इंडिया गेट से परे बनने वाला कोण)  

ग) जनपथ और राजपथ

3) इनमें से कौन सी सड़कें आपस में समकोण बनाती हैं?

1) नक्शा 3 में परेड का रास्ता दिखाओ और इंडिया गेट व राजपथ पर निशान लगाओ।  

2) नक्शे को देखो और पता लगाओ :

क) कौन सी सड़क सबसे लंबी है?

• बहादुरशाह जफर मार्ग • सुभाष मार्ग • तिलक मार्ग  

ख) अगर रूबिया जामा मस्जिद की ओर से परेड देखने आ रही है तो सोचो उसे कितना दूर तक चलना पड़ेगा।  

ग) परेड का पूरा रास्ता लगभग कितना लंबा है?

• 3km • 16 km • 25 km • 8km

क) इनमें से कौन-सी इमारत यमुना नदी के ज़्यादा पास है? दीवान-ए-आम या दीवान-ए-खास?  

ख) किन दो इमारतों के बीच में आरामगाह है?

ग) रंग महल से हमाम की ओर जाते हुए तुम किन इमारतों के सामने से गुज़रोगे?  

घ) इस नक्शे में मीना बाज़ार से सबसे दूर कौन सी इमारत है?  

ङ) 'दीवान-ए-खास' से 'लाहौरी गेट' लगभग कितनी दूर है?

यह परेड वाले रास्ते (नक्शा 3) से लिया गया एक छोटा सा हिस्सा है।  

1) क्या तुम पहचान सकते हो कि यह नक्शे का कौन सा हिस्सा है?

2) अब इसे 2 सेंटीमीटर ग्रिड में बड़ा बनाने की कोशिश करो। याद रखना कि नक्शे की आकृति न बदले।  

3) अगर हम परेड के पूरे रास्ते को ½ सेंटीमीटर के ग्रिड पर बनाने की कोशिश करें तो उसका स्केल क्या होगा?  

नक्शे पर 1 cm = ज़मीन पर 1 किलोमीटर

नक्शे पर ½ cm = ज़मीन पर 1 किलोमीटर  

नक्शे पर 2 cm = ज़मीन पर 1 किलोमीटर

1) कर्नाटक की टीम बैंगलोर से चली और उत्तर दिशा की ओर बढ़ी। दिल्ली तक पहुँचने में इसे किन-किन राज्यों से गुजरना पड़ा होगा? भारत के नक्शे से ढूँढ़ो।

2) जम्मू-कश्मीर दिल्ली से उत्तर दिशा में पड़ता है, इसलिए वहाँ से आने वाली टीम दिल्ली पहुँचने के लिए दक्षिण की ओर चलती है। वे कौन-कौन से राज्यों से गुजरते हैं?  

3) नोन गजरात में रहता है। नोन का मित्र जावेद पश्चिम बंगाल में रहता है। नोन् अपने मित्र के पास जाना चाहता है। वह किस दिशा में यात्रा करेगा?  

क) पश्चिम की तरफ़  

ख) पूर्व की तरफ़  

ग) दक्षिण की तरफ़

घ) उत्तर की तरफ़

4) क्या जम्मू-कश्मीर के उत्तर में कोई राज्य है?  

5) क्या गुजरात के पश्चिम में कोई राज्य है?  

6) यदि नक्शे पर 1 सेंटीमीटर, ज़मीन पर 200 km दिखाता है तो पता करो :

क)दिल्ली से जयपुर लगभग कितना दूर है?  

(अ) 50 km (ब) 500 km 2 (स) 250 km  

ख) अंदाज़ा लगाओ, जयपुर से भोपाल कितना दूर है?  

नक्शे पर = ____सेंटीमीटर  

वास्तव में = ____ किलोमीटर

7) नक्शे को देखकर बताओ :

क) कौन सा राज्य चार अन्य राज्यों से घिरा है?  

ख) किस राज्य का क्षेत्रफल सबसे ज़्यादा है? अगर उसका नाम नक्शे में नहीं है तो अपने अध्यापक अथवा माता-पिता से पूछकर पता करो। बताओ तुमने उत्तर की खोज कैसे की?  

ग) कौन से राज्य का क्षेत्रफल सिक्किम से लगभग आठ गुना है।

• उत्तर प्रदेश • त्रिपुरा • महाराष्ट्र • हिमाचल प्रदेश  

घ) राजस्थान का क्षेत्रफल पंजाब राज्य के क्षेत्रफल से लगभग कितने गुना ज्यादा है?

बाला समुद्र-तट पर खड़ा, विशाल समुद्र को देख रहा है। ऐसा लग रहा है कि समुद्र का कहीं कोई अंत नहीं है।

क्या तुमने समुद्र देखा है? चित्र में समुद्र कहाँ है? भारत के नक्शे में समुद्र को ढूँढ़ो। नक्शे में समुद्र को किस रंग से दिखाया गया है?  

* उन राज्यों पर निशान लगाओ जिनके एक तरफ़ समुद्र है।  

* एक ऐसे राज्य का नाम लिखो जिसके किसी ओर भी समुद्र नहीं है।

अलग-अलग नक्शे देखो। आस-पड़ोस के नक्शे, भारत के नक्शे और विश्व के नक्शे में उपयोग किए गए अलग-अलग स्केल की तुलना करो।

ये 5 शहर हैं। पता करो :

1) इस नक्शे में इडलीपुर से बर्फीनगर कितने सेंटीमीटर दूर है?

2) अगर इडलीपुर से बर्फीनगर तक जाना पड़े तो तुम्हें कितने किलोमीटर चलना पड़ेगा?

3) इडलीपुर और बर्फीनगर के बीच आधे रास्ते पर थुकपाग्राम पड़ता है, उसे T के निशान से दर्शाओ।  

4) जलेबीपुर नाम का एक शहर छोलाघाट और ढोकलाबाद दोनों से 35 किलोमीटर दूर है। क्या लगता है, वह कहाँ हो सकता है? उसके लिए J का निशान लगाओ।  

5) भेलपुर और छोलाघाट के बीच के रास्ते की दूरी पता लगाओ। (तुम धागे को इस्तेमाल कर सकते हो।)

आशी का स्कूल ऊपर से इस तरह दिखता है।  

स्कूल के नक्शे को ध्यान से देखो और खाने गिनकर पता लगाओ।

1) स्कूल-सभा मैदान का क्षेत्रफल दफ़्तर के क्षेत्रफल से कितना गुना ज्यादा है?

2) हर कक्षा की लंबाई और चौड़ाई कितनी है?

क) लंबाई 5 मीटर, चौड़ाई 4 मीटर                 ख) लंबाई 2 मीटर, चौड़ाई 1 मीटर

ग) लंबाई 12 मीटर, चौड़ाई 10 मीटर              घ) लंबाई 5 मीटर, चौड़ाई 5 मीटर

3) आशी के स्कूल के सभी कमरे कुछ ऐसे दिखाई देते हैं

ध्यान से देखकर उत्तर दो -  

क) इनमें से कौन-सा श्यामपट्ट के बिलकुल सामने हैं?

* अलमारी, खिड़की, सूचनापट्ट , प्रदर्श-पट्ट  

ख) एक बार फिर स्कूल के नक्शे को देखो। अंदाजे से निशान लगाओ कि इन्हें कहाँ होना चाहिए।  

* III A और VII में श्यामपट्ट  

* IV और X में अलमारी  

* V और VI B में सूचनापट्ट  

* II में बीच की पंक्ति में अंतिम सीट

* प्रदर्श-पट्ट I में  

ग) क्या III A में बैठे बच्चे को खेल का मैदान दिखाई देता है?

Answered by Anonymous
5

Answer:

प्रश्न 1 बिंदुओं से बनाए गए वर्ग की एक भुजा को मापो। ऐसे 12 वर्गों की मदद से अलग-अलग तरह की ऐसी जितनी भी आयतें बन सकें, बनाओ।

उत्तर 1 उपरोक्त वर्ग 1 cm के हैं। उपरोक्त दिए गए ब्लाक में 12-12 वर्गों को प्रयोग कर जीतनी हो सके आयतें बनाएँ।अपनी सुविधा के लिए उन्हें क्रम संख्या दे सकते है।

प्रश्न 2 तुम कितनी आयतें बना पाए?

उत्तर 2 सात (7) यह संख्या भिन्न-भिन्न हो सकती है।

नोट: यहाँ चर्चा कर लें की हर आयत 12 -12 बराबर वर्गों से बनी है। इसलिए इनका क्षेत्रफल समान है। लेकिन इनके घेरों को लंबाई अलग-अलग है। घेरे की कुल लम्बाई को परिमाप कहतें है। माप कर भी दिखा सकते हैं।

प्रश्न 3 किस आयत का परिमाप सबसे लंबा है ?

उत्तर 3 आयात 3, 6, 7 का परिमाप सबसे लम्बा है।

प्रश्न 4 किस आयत का परिमाप सबसे छोटा है ?

उत्तर 4 आयात 1, 2, 4, 5 का परिमाप छोटा है।

नोट:- बच्चों में क्षेत्रफल (area) की समझ विकसित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। कक्षा में उन्हें क्षेत्रफल की दृष्टि से अलग-अलग वस्तुओं में तुलना करने के अवसर प्रदान करें और अंदाज़ा लगवाएँ कि कौन सी चीज बड़ी है कौन से छोटी।

Similar questions