Social Sciences, asked by maahira17, 1 year ago

NCERT कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान - हमारा अतीत ,पाठ 6 नए प्रश्न नए विचार के सभी प्रश्न उत्तर

Answers

Answered by Anonymous
0

Namaskar Maahira Ji

प्रश्न 1: बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए किन-किन बातों पर जोर दिया?

उत्तर: बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए दो प्रमुख बातों पर जोर दिया। बुद्ध ने अपने संदेश प्राकृत भाषा में दिये। उस समय सामान्य लोग प्राकृत भाषा में ही बात चीत करते थे। इससे साधारण लोग भी उनके विचारों पर अमल करने लगे| बुद्ध ने इन बातों पर भी जोर दिया कि लोग किसी भी विचार को आँख मूंद कर न मानें बल्कि उसे अपनी समझ और विवेक से जाँच परख कर माने।

प्रश्न 2: सही व गलत वाक्य बताओ।

(क) बुद्ध ने पशुबलि को बढावा दिया।

(ख) बुद्ध द्वारा प्रथम उपदेश सारनाथ में देने के कारण इस जगह का बहुत महत्व है।

(ग) बुद्ध ने शिक्षा दी कि कर्म का हमारे जीवन पर कोई प्रभाव नही पड़ता।

(घ) बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया।

(ङ) उपनिषदों के विचारकों का मानना था आत्मा और ब्रह्म वास्तव में एक ही है|

उत्तर: (क) गलत (ख) सही (ग) गलत (घ) सही (ड़) सही

प्रश्न 3: उपनिषदों के विचारक किन प्रश्नों का उत्तर देना चाहते थे?

उत्तर: उपनिषद विचारक विभिन्न कठिन प्रश्नों का उत्तर ढ़ूँढने का प्रयास कर रहे थे। कुछ विचारक मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में जानना चाह रहे थे, तो कुछ ज़िंदगी की सच्चाई जानना चाह रहे थे । कुछ यज्ञों की उपयोगिता के बारे में जानने की कोशिश कर रहे थे।

प्रश्न 4: महावीर की प्रमुख शिक्षाऐं क्या थी?

उत्तर: महावीर की प्रमुख शिक्षाऐं बहुत ही सरल थी। उन्होंने कहा कि सत्य की खोज करने वाले प्रत्येक स्त्री और पुरूष को अपना घर छोड़ देना चाहिए। उन्होंने अहिंसा के नियमों का कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया। इसके अंतर्गत किसी भी जीव को को न तो कष्ट देना चाहिए, न ही उसकी हत्या करनी चाहिए।

प्रश्न 5: क्या तुम सोचते हो कि दासों के लिए संघ में प्रवेश करना आसान रहा होगा, तर्क सहित उत्तर दो।

उत्तर: दासों के लिए संघ में प्रवेश के द्वार तो खुले थे, लेकिन नियम के अनुसार उन्हें प्रवेश पाने के लिए अपने मालिकों से आज्ञा लेनी पड़ती थी। ये उतना आसान नहीं था, दासो कों मालिकों की दया पर निर्भर रहना पड़ता था। मालिक सदा से ही दासो कों अपनी जायदाद समझते हैं।

Answered by nikitasingh79
3

बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए किन-किन बातों पर जोर दिया?

'सही' व 'गलत' वाक्य बताओ।

(क) बुद्ध ने पशुबलि को बढ़ावा दिया।  

(ख) बुद्ध द्वारा प्रथम उपदेश सारनाथ में देने के कारण इस जगह का बहुत महत्त्व है।

(ग) बुद्ध ने शिक्षा दी कि कर्म का हमारे जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।  

(घ) बुद्ध ने बोध गया में ज्ञान प्राप्त किया।  

(ङ) उपनिषदों के विचारों का मानना था कि आत्मा और ब्रह्म वास्तव में एक ही हैं।

उपनिषदों के विचारक किन प्रश्नों का उत्तर देना चाहते थे?

महावीर की प्रमुख शिक्षाएँ क्या ?

अनघा की माँ क्यों चाहती थी कि उनकी बेटी बुद्ध की कहानी से परिचित हो? तुम्हारा इसके बारे में क्या कहना है?

क्या तुम सोचते हो कि दासों के लिए संघ में प्रवेश करना आसान रहा होगा, तर्क सहित उत्तर दो।

इस अध्याय में उल्लिखित कम से कम पाँच विचारों तथा प्रश्नों की सूची बनाओ। उनमें से किन्हीं तीन का चुनाव कर चर्चा करो कि वे आज भी क्यों महत्वपूर्ण हैं?

आज दुनिया का त्याग करने वाले स्त्रियों और पुरुषों के बारे में और अधिक जानने का प्रयास करो। ये लोग कहाँ रहते हैं, किस तरीके के कपड़े पहनते हैं तथा क्या खाते हैं? ये दुनिया का त्याग क्यों करते हैं?

Similar questions