Social Sciences, asked by maahira17, 9 months ago

NCERT कक्षा 6 सामाजिक विज्ञान - हमारा अतीत ,पाठ 9 व्यापारी, राजा और तीर्थयात्री के सभी प्रश्न उत्तर

Answers

Answered by nikitasingh79
1

निम्नलिखित के उपयुक्त जोड़े बनाओ

दक्षिणापथ के स्वामी           बुद्धचरित  

मुवेन्दार                           महायान बौद्ध धर्म  

अश्वघोष                           सातवाहन शासक

बोधिसत्त्व                         चीनी यात्री

श्वैन त्सांग                         चौल, चेर, पांड्य

राजा सिल्क रूट पर अपना नियंत्रण क्यों कायम करना चाहते थे?  

व्यापार तथा व्यापारिक रास्तों के बारे में जानने के लिए इतिहासकार किन-किन साक्ष्यों का उपयोग करते हैं?

भक्ति की प्रमुख विशेषताएँ क्या था?

चीनी तीर्थयात्री भारत क्यों आए? कारण बताओ।

साधारण लोगों का भक्ति के प्रति आकर्षित होने का कौन-सा कारण होता है?

तुम बाजार से क्या-क्या सामान खरीदती हो उनकी एक सूची बनाओ। बताओ कि तुम जिस शहर या गाँव में रहती हो, वहाँ इनमें से कौन-कौन सी चीजें बनी थीं और किन चीजों को व्यापारी बाहर से लाए थे?

आज भारत में लोग बहुत तीर्थयात्राएँ करते हैं। उनमें से एक के विषय में पता करो और एक संक्षिप्त विवरण दो। (संकेत : तीर्थयात्रा में स्त्री, पुरुष या बच्चों में से कौन जा सकते हैं? इसमें कितना वक्त लगता है? लोग किस तरह यात्रा करते हैं? वे अपनी यात्रा के दौरान क्या-क्या ले जाते हैं? तीर्थ स्थानों पर पहुँचकर वे क्या करते हैं? क्या वे वापस आते समय कुछ लाते हैं?)

Answered by DynamiteMunda
0

Namaskar Maahira Ji

प्रश्न 1: निम्नलिखित के उपयुक्त जोड़े बनाओ।

कॉलम I कॉलम II

(a) दक्षिणापथ के स्वामी (1) बुद्धचरित

(b) मुवेंदार (2) महायान बौद्ध् धर्म

(c) अश्वघोष (3) सातवाहन शासक

(d) बोधिसत्व (4) चीनी यात्री

(e) श्वैन ‌त्सांग (5) चोल, चेर, पांड्य

उत्तर: (a) 3, (b) 5, (c) 1, (d) 2, (e) 4

प्रश्न 2: राजा सिल्क रूट पर अपना नियंत्रण क्यों कायम करना चाहते थे?

उत्तर: राजा सिल्क रूट से गुजरने वाले व्यापारियों को आस पास के लोगों के द्वारा यात्रा शुल्क वसूलने और लुटेरों के आक्रमण से सुरक्षा प्रदान करते थे। इससे निश्चिंत होकर व्यपारी सिल्क रूट से सामान लाने और ले जाने लगे। इससे व्यपार में मुनाफा भी बढ़ा। इन सुविधाओं के बदले व्यपारी इन शासकों को कर शुल्क और तोहफे देते थे। इन अर्थिक लाभ के कारण कुछ शासक सिल्क रूट के बड़े बड़े हिस्सों पर अपना नियंत्रण कायम करना चाहते थे।

प्रश्न 3: व्यापार और व्यापारियों के रास्ते के बारे में जानने के लिए इतिहासकार किन किन साक्ष्यों का उपयोग करते हैं?

उत्तर: इतिहासकार व्यापार और व्यापारिक रास्ते के बारे में जानने के लिए विभिन्न साक्ष्यों का उपयोग करते हैं। वे तीर्थयात्री द्वारा लिखित किताबों का अध्ययन कर व्यापारिक रास्ते को जानने की कोशिश करते हैं। अगर कोई सामान बहुत दूर देश से लाया गया है तो इससे पता चलता है कि विश्व के दूसरे देशों के साथ भी यहाँ के व्यापारिक सम्बन्ध थे। जैसे रोम में यहाँ से मसाले और सोने पहुँचाए जाते थे। साथ ही इतिहासकार उस समय के प्रचलन में मिले सिक्कों से भी व्यापार का पता लगाते हैं।

प्रश्न 4: भक्ति की प्रमुख विशेषताएँ क्या थी?

उत्तर: भक्ति की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित है।

इसमें देवी देवताओ की पूजा की जाती थी।

इसमें सभी जाति, धर्म और वर्ग के लिए द्वार खुले थे।

इसको अपनाने वाले लोग आडंबर को छोड़ कर ईश्वर के प्रति लगन और व्यक्तिगत पूजा पर जोर देते थे।

इसमें अराध्य देवी देवताओं की पूजा मानव के रूप के अलावा और किसी भी रूप की जा सकती थी।

प्रश्न 5: चीनी तीर्थयात्री भारत क्यों आए। कारण बताओ।

उत्तर: व्यापारियों के साथ कुछ तीर्थयात्री भी यहाँ आते थे। उनमें से कुछ तीर्थयात्री चीन से यहाँ आए थे। वे सब बुद्ध के जीवन से जुड़ी जगहों और प्रसिद्ध मठों को देखने यहाँ आए थे।

प्रश्न 6: साधारण लोगों का भक्ति के प्रति आकर्षित होने का कौन सा कारण होता है?

उत्तर: भक्ति के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपने मन मुताबिक किसी भी देवी देवताओं को चुन सकता है। अब देवी देवताओं की पूजा किसी भी रूप में अपने तरीके से करने की आजादी थी। अब धर्म पर से ब्राह्मणों का वर्चस्व खत्म हो चुका था। अब आडंबर और कुरीतियों का भी कोई स्थान नहीं था। ये सभी साधारण नियम साधारण लोगों को भक्ति के प्रति आकर्षित कर रहे थे।

Similar questions