Science, asked by maahira17, 8 months ago

NCERT कक्षा 6 विज्ञान ,पाठ 10 गति एवं दूरियों का मापन के सभी प्रश्न उत्तर

Answers

Answered by nikitasingh79
1

1. वायु, जल तथा थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।  

2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:  

(क) एक मीटर में ____ सेंटीमीटर होते हैं।  

(ख) पाँच किलोमीटर में ____ मीटर होते हैं।  

(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति ____ होती है।  

(घ) किसी सिलाई मशीन की सुई की गति ____ होती है।  

(ङ) किसी साइकिल के पहिए की गति ____ होती है।

3. पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता?  

4. निम्नलिखित को लंबाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए।  

1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर

5. किसी व्यक्ति की लंबाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।  

6. राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।  

7. किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लंबाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाट्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई की लंबाई कितनी है?  

8. किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।  

9. आप दूरी मापने के लिए किसी लचीले फौते का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।  

10. आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।

Answered by Anonymous
2

Explanation:

प्रश्न 1. वायु, जल तथा थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।

उत्तर- वायु पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधन-वायुयान तथा हैलीकाप्टर। जल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधन-समुद्री जहाज, नौका। थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधन-बस, कार, रेलगाड़ी।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(क) एक मीटर में ………………. सेंटीमीटर होते हैं।

(ख) पाँच किलोमीटर में ………………. मीटर होते हैं।

(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति ………………. होती है।

(घ) किसी सिलाई की मशीन की सुई की गति ………………. होती है।

(ङ) किसी साइकिल के पहिए की गति ………………. होती है।

उत्तर- (क) 100 ‘ (ख) 5,000 (ग) आवर्ती (घ) आवर्ती (ङ) वर्तुल

प्रश्न 3. पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता है ?

उत्तर- पग अथवा कदम का उपयोग लंबाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं किया जा सकता क्योंकि भिन्न-भिन्न व्यक्तियों के पग अथवा कदम की लंबाई भी भिन्न-भिन्न होती है। इसलिए विभिन्न लोगों से लिया गया माप भी भिन्न-भिन्न होगा जिससे उचित माप नहीं लिया जा सकेगा।

प्रश्न 4. निम्नलिखित को लंबाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए। 1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर।

उत्तर- बढ़ते परिमाण के क्रम में: 1 मिलीमीटर <1 सेंटीमीटर <1 मीटर <1 किलोमीटर।

प्रश्न 5. किसी व्यक्ति की लंबाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।

हल- व्यक्ति की लंबाई = 1.65 मीटर

= 1.65 X 100 (:.: 1 मीटर = 100 सैंटीमीटर )

= 165 सेंटीमीटर (:. 1 सेंटीमीटर = 10 मिलीमीटर )

= 165 X 10

= 1650 मिलीमीटर।

प्रश्न 6. राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।

हल- राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी = 3250 मीटर

= 3250 / 1000किलोमीटर।

(:. 1 किलोमीटर = 1000 मीटर )

= 3.250 किलोमीटर

प्रश्न 7. किसी स्वेटर बुनने की सलाई की लंबाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई की लंबाई कितनी है ?

हल- स्वेटर बुनने की सलाई की लंबाई = अंतिम सिरे का पाठ्यांक – आरंभिक

सिरे का पाठ्यांक

= 33.1 सेंटीमीटर – 3.0 सेंटीमीटर

= 30.1 सेंटीमीटर

प्रश्न 8. किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।

Similar questions