Hindi, asked by anitashah4832, 1 year ago

niband ndi khelo ka methv

Answers

Answered by Anonymous
6
नमस्कार मित्र......!!
आपका उत्तर यह रहा⤵

_______________________________

☞ निबंध लेखन : ✴ " खेलों का महत्व " ✴

मानव-जीवन में खेलकूद का महत्वपूर्ण स्थान है | इससे शरीर बलवान होता है, और स्वास्थ्य रूपी संपत्ति की प्राप्ति होती है | संघर्षशील जीवन जीने के लिए बल का संबल होना चाहिए | समस्याओं से टकराने के लिए पराक्रम चाहिए, क्योंकि संघर्ष ही जीवन है |
खेल-कूद हमें बलवान बनाते हैं | बल से हमारा स्वास्थ्य सुंदर बनता है | स्वास्थ्य ही जीवन का आधार है | कहा भी गया है कि स्वास्थ्य ही संपत्ति है | खेल-कूद से शरीर के प्रत्येक अंग का समुचित विकास होता है | स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है | भारतीय खेलों में कबड्डी, चिक्का, दोल्हा-पाती, गुल्ली-डंडा, कुश्ती प्रमुख खेल है | पहले के ज़माने में लोग पशुओं को मैदानों तथा जंगलों में चराने के लिए ले जाते थे | पशु चरते रहते थे और लोग खेल-कूद में मस्त हो जाते थे | उनमें कबड्डी प्रमुख खेल रहता था, किंतु आजकल खेल-कूद में विदेशी खेलों का बोलबाला है |फुटबॉल विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय खेल है, किंतु आज क्रिकेट का बोलबाला है | क्रिकेट के सामने हर खेल का प्रचार-प्रसार रुका हुआ है क्रिकेट को सरकारी संरक्षण प्राप्त है | हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है इस खेल में हम विश्व विजेता थे | टेनिस, बैडमिंटन और वॉलीबॉल भी विदेशी खेल है | विदेशी खेल महंगे होते हैं, किंतु भारतीय खेलों में कानी कौड़ी भी खर्च नहीं होती | आज भी ग्रामीण बच्चे भारतीय खेलों का आनंद उठाते हैं | आज जरूरत है कि खेल-कूदों का द्रुतगति से प्रचार और प्रसार हो | विदेशी खेलों के साथ-साथ हमें अपने परंपरागत भारतीय खेलों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह हमारी मिट्टी की उपज हैं | खेलों से हड्डियाँ मजबूत होती है | तन की तंदुरुस्ती से मन तंदुरुस्त रहता है |
अत: यह कहना उचित है कि खेल-कूद का हमारे जीवन में बहुत महत्व है |

_______________________________

धन्यवाद......!!
आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा |⤴
Similar questions