nibandh summer season
Answers
गर्मी का मौसम मार्च, अप्रैल, मई और जून के महीनों में रहता है। यह साल का सबसे गर्म मौसम होता है, क्योंकि इस दौरान तापमान अपने उच्च पर रहता है। इस ऋतु के दौरान, दिन लम्बे और गर्म होते हैं, वहीं रातें छोटी होती हैं। दिन के बीच में, सूर्य की किरणें बहुत गर्म होती है। पूरे दिन भर गर्म हवाएं चलती रहती है, जो चारों तरफ के वातावरण को रूखा और शुष्क बनाती है। ग्रीष्म ऋतु की ऊँचाई पर, छोटी धाराएं, कुएं, और तालाबें सूख जाती हैं। इस मौसम में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग पानी की कमी, उच्च तापमान, सूखे आदि जैसे कई सारी परेशानियों से जूझते हैं।
ग्रीष्म ऋतु के लिए खाद्य पदार्थ
ग्रीष्म ऋतु से बचाव करने के लिए लोग ठंडी लस्सी, दही, आइसक्रीम आदि खाते हैं तथा शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए तरह-तरह के शीतल पेय और रस पीते हैं। इसके साथ ही जल और खाने की वस्तुओं को ठंडा रखने के लिए फ्रिज का उपयोग किया जाता है। इस मौसम में तापमान काफी शुष्क रहता है।
निष्कर्ष
गर्मी के दौरान इस उच्च तापमान के मौसम में लोग आम, खीरा, ककड़ी, लीची, कटहल, खरबूजा, तरबूजा जैसे आदि फलों और सब्जियों के सेवन का आनंद लेते हैं। शहरी क्षेत्रों में लोग इस मौसम में गरमी से निजात पाने के लिए बहुत सी गतिविधियों जैसे तैराकी, पहाड़ी क्षेत्र पर घूमने के लिए जाना आदि में शामिल होते हैं। mark it as brainliest
This is very interesting question ...
summer season start hota hai april aur march kai samy mai aur isa smya aam bhi milta hai aur sabse mje ki baat yai hai kii is smay hmm logo ki chuttteya bhe suru ho jati hai summer season hmare... student life ka sbse mahatpurdd dinn hota hai hmm log to summer season ka wait kartai hai kii kab garmi ki chutteya aayai aur kab hamm log khai ghumnai jayai
hope it will enough