Hindi, asked by HelloIxamem, 1 year ago

notbandi essay in hindi
notbandi essay in hindi

Answers

Answered by Chirpy
17
भारत में 8.11.16 से 500 और 1000 रुपयों के नोटों के उपयोग को वर्जित कर दिया गया। प्रधान मंत्री मोदी जी ने यह आदेश दिया। इससे एक फायदा और होगा, बैंक के पास अधिक पैसे होंगे और वह कम सूद पर अधिक लोन दे सकेगा। इसके अतिरिक्त सरकार को पैसों के लेन देन के बारे में बैंक के जरिये सब खबर मिल जायेगी। इस प्रकार नोट बंदी के अनेक लाभ बताये जाते हैं।

      कहते हैं कि इस विमुद्रीकरण के कारण काले धंधे का पैसा पकड़ा जायेगा। साथ ही इससे भ्रष्टाचार को सीमित करने में सहायता मिलेगी। पैसों के अभाव के कारण आतंकवादी हथियार आदि नहीं खरीद सकेंगे और स्मगल नहीं कर पायेंगे।

      इसलिए सब लोगों को अपने पुराने 500 और 1000 के नोटों को बैंक जाकर बदलने के लिए कहा गया है। नोट बदलने के लिए व्यक्ति को नोटों के साथ अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड भी देना होगा। लोग दिसम्बर के अंत तक नोट बदल सकते हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने 2000 रूपये के नए नोट चलाये हैं।



Answered by DIVINEREALM
42

╔════════════════╗

...HERE GØΣS UR ANS...

╚════════════════╝

\huge{\bold{\red{HELLO\:!!}}}

\huge{\underline{\bold{\red{\mathfrak{NOTEBANDI}}}}}

<marquee direction="left" height="80" behavior="scroll" >HopeUenjoyLikeMe</marquee>

\bold{\huge{\boxed{\red{\mathscr{ThankYou}}}}}

भूमिका : नोटबंदी में जब पुराने नोटों और सिक्कों को बंद करके नए नोट और सिक्के चलाये जाते हैं उसे नोटबंदी कहते हैं। नोटबंदी एक प्रक्रिया होती है जिसमें मुद्रा का कानूनी दर्जा निकाल दिया जाता है और यह सिक्कों में भी लागू होता है। पुराने नोटों और सिक्कों को बदल दिया जाता है और उनकी जगह पर नए नोटों और सिक्कों को लागू कर दिया जाता है।

जब नोटबंदी के नए नोट समाज में आ जाते हैं तो पुराने नोटों की कोई कीमत नहीं रहती है। पुराने नोटों को बैंकों और एटीएम से बदलवाया जाता है। नोटों को बदलवाने के लिए समय निर्धारित किया जाता है। नोटों को बैंक की मदद से बदलवाया जा सकता हैं।

नोटबंदी का कारण : भ्रष्टाचार, कालाधन, नकली नोट, मंहगाई और आतंकवादी गतिविधियों पर काबू पाने के लिए ही नोटबंदी का उपयोग किया जा सकता है। जो लोग भ्रष्टाचारी होते हैं वो काले धन को कैश में छुपाकर रखते हैं जिससे वो उस पर लगने वाले कर से बच सकें।

इसी धन को आतंकवादी कारणों के लिए प्रयोग किया जाता है। नोटबंदी की वजह से ही भ्रष्ट और आतंकवादी लोगों को पुराने नोटों को इस्तेमाल करने की वजह से ही पकड़ा गया है। कभी-कभी तो नकद लेन-देन को हतोत्साहित करने के लिए भी नोटबंदी का सहारा लिया जाता है।

भारत में नोटबंदी : हमारा भारत पहला देश नहीं है जहाँ पर नोटबंदी हुई है। भारत में पहली बार वर्ष 1946 में 500, 1000, और दस हजार के नोटों की नोटबंदी की गई थी। मोरारजी में भी जनवरी, 1978 में 1000, 5000, और 10000 के नोटों को बंद किया गया था | भारत में 2005 में मनमोहन सिंह की सरकार ने भी 2005 से पहले के 500 के नोटों को बदलवा दिया था।

आज हम छोटे सिक्कों जैसे 5, 10, 20, 50, 100 पैसों का प्रयोग नहीं करते हैं उन्हें भी बंद किया गया था। लेकिन 500 और 1000 के नोटों की नोटबंदी की कहानी ही अलग है। इन दो करेंसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के 86% भाग को काबिज किया था यही नोट बाजार में सबसे अधिक चलते थे। इसी वजह से इसका इतना बड़ा बवाल और परिणाम हुआ।

8 नवम्बर, 2016 की नोटबंदी : 8 नवम्बर, 2016 को 8:15 बजे 500 और 1000 के नोटों की नोटबंदी की घोषणा की गई। लोगों को आशा थी कि प्रधानमंत्री जी भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली नोक-झोक की बात करेंगे लेकिन नोटबंदी की घोषणा ने तो सभी को हिला कर रख दिया।

कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री जी का समर्थन किया तो कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री जी का विरोध किया और नोटबंदी को खारिज करने की मांग की लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिन लोगों ने काले धन को छिपा कर रखा हुआ था वो सुनारों के पास जाकर उस धन से सोना खरीदने लगे। नोटबंदी की घोषणा के अगले दिन से ही बैंकों और एटीएम के बाहर लाईने लगनी शुरू हो गयीं।

नोटबंदी में मिडिया : नोटबंदी में मिडिया का बहुत ही अच्छा रोल था। कुछ मिडिया वाले नोटबंदी के पक्ष में थे तो कुछ नोटबंदी के विरोध में थे। कुछ खबरों में लोगों को लाईनों में खड़े होकर मजे लेते हुए देखा गया तो कुछ लोगों को नोटबंदी की वजह से आत्महत्या करते भी देखा गया।

नोटबंदी के लाभ : सभी जानते हैं कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। अगर नोटबंदी की हानियाँ हैं तो कुछ फायदे भी हैं। अगर नोटबंदी नहीं होती तो भारत में कभी भी आर्थिक जागरूकता नहीं फैलती और शायद जीएसटी के बिल और इसका कार्यान्वयन करने में बहुत तकलीफ होती।

नोटबंदी की वजह से आम लोगों को आर्थिक कर और उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ है यह बहुत बड़ी बात है। नोटबंदी के होने से सभी ओग ऑनलाईन, डिजिटल पेमेंट करने लगे हैं। यहाँ तक की चायवाला, किरानेवाला, जेरॉक्स, प्रिंटिंग वाला भी अब ओनलाईन भुगतान करवाता है। यह नोटबंदी में एक बहुत ही बड़ी उपलब्धी है।

नोटबंदी के कारण ही लोगों में भाईचारे की भावना का विकास हुआ। अमीर लोगों को अपने दोस्त, रिश्तेदार, माँ, बाप याद आने लगे और उनमें मानवता का भाव उत्पन्न हुआ उस समय उन्हें देखकर ऐसा लगता था जैसे मानवता को दुबारा से जिंदा कर दिया गया हो। नोटबंदी की वजह से ही हमें लोगों की बुद्धिमता देखने का मौका मिला।

नोटबंदी के परिणाम : जो काला धन भ्रष्टाचारी लोगों ने 500 और 1000 के नोटों के रूप में नकद रखा था इस समय में वे एक कागज मात्र बन कर रह गया है उसकी कोई भी कीमत नहीं रह गई है। नोटबंदी के कारण भ्रष्टाचारियों को अपना छिपाया हुआ काला धन सरकार को समर्पित करना पड़ा, कई लोगों ने इन्हें जला दिया और कईयों ने तो इसे फेंक दिया। जो नोट जाली थे वे बाजार में किसी भी काम के नहीं रहे थे।

उपसंहार : नोटबंदी और जीएसटी यह बहुत ही बड़े फैसले हैं इतिहास में शायद ही ऐसे बड़े फैसले कभी लिए गये हैं। अगर भारत को आगे बढ़ाना है तो इससे भी बड़े-बड़े कदम उठाने होंगे। हर चीज में कुछ गुण होते हैं तो कुछ कमियां भी होती हैं लेकिन यह बहाना नहीं होना चाहिए।

कभी-कभी कुछ अच्छी चीजें करने के लिए हिम्मत रखना, उसके लिए लाखों लोगों का भरोसा जीतना बहुत ही बड़ी बात होती है। हमें ऐसे बड़े फैसलों पर सरकार की मदद करनी चाहिए और खराब परिणाम पर सवाल भी उठाने चाहिए। सरकार और जनता दोनों को मिलकर देश को आगे ले जाना होगा यही जनतंत्र होता है। देश की जनता और सरकार इसके बहुत बड़े पहलू होते हैं।

Similar questions