Hindi, asked by booklover41, 9 months ago

one paragraph on mahadevi varma....in Hindi... ☺​

Answers

Answered by fakestar1221gmailcom
3

Answer:

महादेवी वर्मा (२६ मार्च १९०७ — ११ सितंबर १९८७) हिन्दी की सर्वाधिक प्रतिभावान कवयित्रियों में से हैं। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों[क] में से एक मानी जाती हैं।[1] आधुनिक हिन्दी की सबसे सशक्त कवयित्रियों में से एक होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी जाना जाता है।[2] कवि निराला ने उन्हें “हिन्दी के विशाल मन्दिर की सरस्वती” भी कहा है।[ख] महादेवी ने स्वतंत्रता के पहले का भारत भी देखा और उसके बाद का भी। वे उन कवियों में से एक हैं जिन्होंने व्यापक समाज में काम करते हुए भारत के भीतर विद्यमान हाहाकार, रुदन को देखा, परखा और करुण होकर अन्धकार को दूर करने वाली दृष्टि देने की कोशिश की।[3] न केवल उनका काव्य बल्कि उनके सामाजसुधार के कार्य और महिलाओं के प्रति चेतना भावना भी इस दृष्टि से प्रभावित रहे। उन्होंने मन की पीड़ा को इतने स्नेह और शृंगार से सजाया कि दीपशिखा में वह जन-जन की पीड़ा के रूप में स्थापित हुई और उसने केवल पाठकों को ही नहीं समीक्षकों को भी गहराई तक प्रभावित किया।[ग]

Answered by Anonymous
1

Answer:

hello...

Explanation:

'महादेवी वर्मा' का जन्म उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में सन 1907 ई० में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री गोविन्द प्रसाद वर्मा था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा इन्दौर में हुई। नौ वर्ष की अल्पायु में ही इनका विवाह बरेली के डॉ० स्वरूप नारायण वर्मा के साथ हो गया था।

महादेवी वर्मा ने प्रयाग विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय लेकर एम०ए० पास किया। साहित्य के प्रति इनमें बचपन से ही रूचि थी। इन्होने प्रयाग महिला विद्यापीठ में प्रधानाचार्य के पद पर कार्य किया। भारत सरकार ने इन्हें 'पद्मभूषण' की उपाधि से अलंकृत किया। इन्होने मासिक पत्रिका चांद का अवैतनिक संपादन किया। सन 1987 ई० में इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में इनका निधन हो गया।

महादेवी वर्मा ने बाल्यावस्था से ही मीरा, सूर और तुलसी जैसे भक्त कवियों की रचनाओं का अध्ययन किया था। यही कारण है कि ये कवि ही इनके प्रेरणा स्रोत बने। महादेवी वर्मा की प्रमुख रचनाये निम्नलिखित हैं-- 'नीहार', 'नीरजा', 'सांध्यगीत', 'दीपशिखा', 'यामा', 'अतीत के चलचित्र', 'स्मृति की रेखाएं', 'श्रृंखला की कड़ियां' आदि। 

प्रेम की वेदना और आनन्द को अपने जीवन में अंगीकार करने वाली भक्ति काल की कवयित्री मीरा के समान आधुनिक युग की सुप्रसिद्ध कवयित्री महादेवी वर्मा से कौन साहित्य प्रेमी प्रभावित नहीं होगा। हिन्दी साहित्य में इनका सर्वोच्च स्थान है।  

Hope this helps you...♥️♥️♥️

please mark as brain list ...♥️♥️♥️

please follow me...♥️♥️♥️

please like it....♥️♥️♥️

Please tell me how useful it is ??? by marking brain list and also with likes...♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️♥️

Similar questions