Hindi, asked by Rohin12333, 11 months ago

पांच नारे भी गांव की उन्नति पर लिखिए।​

Answers

Answered by Anweshapatra06
1

Answer:

गांव के विकास से ही राज्य और देश का विकास होगा। राज्य और केंद्र सरकार का फोकस गांवों के विकास पर ही है। यह कहना है भू राजस्व मंत्री अमर बाउरी का। वे नगेन मोड़ पर भाजपा कुरा मंडल की ओर से आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। मंत्री अमर ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने बहुत ही सूझ बूझ के साथ पंचायती राज का गठन किया। परंतु इसके ढांचा को भाजपा सरकार ने मजबूती प्रदान की। गांव डिजिटल हो रहे हैं। सड़क, नाली, स्कूल, अस्पताल बन रहे हैं। समस्याएं खत्म हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि गांवों का संपूर्ण विकास हो। उन्होंने कहा कि 2022 में आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। तब तक सरकार न्यू इंडिया का लक्ष्य पूरा कर लेगी। झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए सबको एक साथ मिलकर काम करना पड़ेगा तभी गांव से लेकर राष्ट्र का विकास होगा। मंत्री ने 13 पंचायत के जन प्रतिनिधियों को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कुरा मुखिया युधिष्ठिर महतो ने किया। मौके पर प्रमुख सरिता देवी, उपप्रमुख नित्यानंद सिंह चौधरी, सागर सिंह चौधरी, अर्जुन सिंह चौधरी, अशोक महथा, मुखिया शंकर चन्द्र गोरांई, सुबल महतो, सुरेश चन्द्र महतो, सुचित्रा देवी, सरस्वती बनर्जी, सानू देवी, राम पद बाउरी, अश्विनी कुमार झा, राजू मोदी आदि उपस्थित रहे।

नगेन मोड़ पर आयोजित पंचायत प्रतिनिधिायों के सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथि।

Similar questions