Hindi, asked by mayankahuja142, 9 months ago

पिछले 25 वर्षों में युवाओं का योगदान information please jaldi aur zyda jan answer dene ki koshish karna

Answers

Answered by dplincsv
0

Explanation:

I don't know hindi

Could you post it in english

Answered by jayathakur3939
1

युवा कुल राष्ट्र की आबादी का बड़ा हिस्सा हैं | राष्ट्र की लगभग  25 प्रतिशत आबादी युवा  हैं | जनसंख्या का इतना बड़ा हिस्सा राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और निभाता आ रहा है और हम  इसे नज़र अंदाज़ नहीं कर सकते हैं | हमारे राष्ट्र ने जो अब तक तरक्की की है और आगे कर रहा है कर रहा है इसका एक बड़ा कारण है हमारी युवाओं के नई विचार धरा, आत्मविश्वास और अपना अलग दृष्टिकोण |  

युवा न केवल हमारे राष्ट्र  का आज का साथी है बल्कि हमारे आने वाले कल का भविष्य भी है | युवा कार्य करने और सीखने के लिए पूरे उत्साह से भरा रहता है |  वह समाज में परिवर्तन लाने और सुधार लाने के लिए प्रदर्शन कर सकता है | वह समाज के सुधार में ज़बरदस्त योगदान दे रहे हैं, देश के सामाजिक,  आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में युवाओं ने अपनी भूमिका खूब निभाई है |

युवा चाहते हैं कि उनका राष्ट्र बेहतर बने | हमारे देश के युवा लेखन, ब्लोगिंग, फोटोग्राफी, नृत्य, अभिनय,मोडलिंग  आदि में अपना नाम बना चुके हैं | युवा बदलते समय के साथ बदलाव ला रहे हैं जो हमारे राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जा रहा है | वह हर क्षेत्र में बदला ला रहे हैं |  

वह सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहे हैं | वह समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं | वह सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ते हैं | वह आतंकवाद, यौन उत्पीड़न, असमानता व् अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं | युवा जो भी करते हैं वो उसके बारे में काफी भावुक होते हैं, जो राष्ट्र की प्रगति के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है |

Similar questions