Hindi, asked by pparveen1122, 7 months ago

पंजाब में बैसाखी को किस रूप मे मनाते हैं?




Answers

Answered by minakshipawan0325
0

Answer:

बैसाखी पर्व को सिख समुदाय नए साल के रूप में मनाते हैं। वर्ष 2018 में शनिवार, 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। बैसाखी बैसाख (वैशाख) माह से बना है। बैसाखी मुख्यत: कृषि पर्व है जिसे दूसरे नाम से 'खेती का पर्व' भी कहा जाता है। यह पर्व किसान फसल काटने के बाद नए साल की खुशियां के रूप में मानते हैं।

भारतभर में बैसाखी का पर्व सभी जगह मनाया जाता है। यह एक राष्ट्रीय त्योहार है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हर साल 13 अप्रैल को बैसाखी पर्व मनाया जाता है जिसे देश के भिन्न-भिन्न भागों में रहने वाले सभी धर्मपंथ के लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। वैसे कभी-कभी 12-13 वर्ष में यह त्योहार 14 तारीख को भी आ जाता है।

उल्लास और उमंग का यह पर्व बैसाखी अप्रैल माह के 13 या 14 तारीख को जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, तब मनाया जाता है। वर्ष 2018 में यह पर्व 14 अप्रैल को यह मनाया जाएगा। यह केवल पंजाब में ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के अन्य प्रांतों में भी उल्लास के साथ मनाया जाता है।

Similar questions