Hindi, asked by tamannarajput843, 5 months ago

प्लास्टिक एक अनचाही जरुरत essay class 10 with bhumika upsahar
plz fast​

Answers

Answered by humendra71
3

Answer:

प्लास्टिक की दुनिया बहुत बड़ी हैं। आजकल प्लास्टिक का उपयोग हर जगह हो रहा हैं।

❤️✌️❤️✌️❤️✌️❤️✌️❤️✌️❤️

आज देश में प्लास्टिक एक विशाल समस्य बन चुका। ऐसे में आज इस समस्या से देश और पर्यावरण को बचाने के लिए विशेष अभियान समाज के बुद्धिजीबी लोगों के द्वारा चलाया जा रह है। आज दुनियाभर में प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक हर साल धरती पर 500 बिलियन से ज्यादा पॉलीथिन बैग्स इस्तेमाल में लाए जाते हैं। पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के अलावा पॉलीथिन बैग्स हर साल बड़ी संख्या में नदी-नालों से होते हुए समुद्र में मिल रहे हैं। इससे समुद्र के भीतर कई जीव-जंतु खुद का बचाव करने के लिए अपने रियायशी क्षेत्रों से पलायन कर रहे हैं। नतीजा, जीव जंतुओं की कई प्रजातियां दुर्लभ होती जा रही है।

∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆∆

❤️गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक प्लास्टिक:❤️

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. वीरसिंह ने एक प्रेस कांफ्रेन्स में बताया कि सिर्फ पन्नी ही नहीं, बल्कि रिसाइकिल किए गए रंगीन या सफेद प्लास्टिक के जार, कप या इस तरह के किसी भी उत्पाद में खाद्य पदार्थ या पेय पदार्थ का सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक सिध्द हो सकता है। इनमें मौजूद बिसफिनोल ए नामक जहरीला पदार्थ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक है। प्लास्टिक के घातक तत्वों के खाद्य पदार्थों एवं पेय पदार्थों के माध्यम से शरीर में पहुंचने से मस्तिष्क का विकास बाधित होता है। इसका बच्चों की स्मरण शक्ति पर सर्वाधिक विपरीत असर पड़ता है। बिसफिनोल ए शरीर में हार्मोन बनने की प्रक्रिया और उनके स्तर को भी प्रभावित करता है। इससे प्रजनन क्षमता प्रभावित होती है।

⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️⬇️

❤️यद्यपि प्लास्टिक से बने सामान सुविधाजनक होते हैं, यह वह समय है जब हमें पृथ्वी पर प्लास्टिक की वजह से होने वाले नुकसान की जानकारी होनी चाहिए। इससे पहले कि हमारी पृथ्वी की तस्वीर और भी बदसूरत हो जाये, बेहतर होगा कि आप इस प्रकार के प्रदूषण को कम करने के लिए कुछ प्रभावी निवारक उपाय अपनाये।

इसके उपयोग में गिरावट लाने के लिए, हमें शॉपिंग के लिए जितना संभव हो पेपर या कपड़े से बने बैग्स का उपयोग करना चाहिए, और घर पर प्लास्टिक बैग लाने से बचना चाहिए।

प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या की गंभीरता को समझना चाहिए, और पानी में और भूमि पर फेंके गये डंपिंग प्लास्टिक के परिणाम के बारे में समझना चाहिये। प्लास्टिक के उचित निपटान सुनिश्चित करना।

जो प्लास्टिक का निपटान किया जाता है, वह पुनर्नवीनीकरण किया जा सकता है और उनका इस्तेमाल कई अलग-अलग तरीकों में जैसे बैग, पर्स, या पाउच को बनाने में किया जा सकता है। बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बैग उपलब्ध हैं, जो काफी हद तक मददगार साबित हुए हैं।

❤️✌️❤️✌️❤️✌️❤️✌️❤️✌️❤️✌️❤️

Similar questions