Hindi, asked by diya54188, 5 months ago

प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के संबंध में दो मित्रों के मध्य में हुई बातचीत को संवाद के रूप में सौ शब्दों में लिखिए​

Answers

Answered by chaudharyshaab29
31

Explanation:

. ‘प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग प्रतिबंधित होना चाहिए’-विषय पर प्रभात और पल्लव के मध्य संवाद

प्रभात – अरे पल्लव! यह सामान कैसे बिखरा हुआ है?

पल्लव – दुकानदार ने घटिया थैलियों में सामान दे दिया था। उसके टूटते ही सारा सामान बिखर गया।

प्रभात – इसमें दुकानदार की क्या गलती है ?

पल्लव – फिर किसकी गलती है?

प्रभात – गलती तुम्हारी है। तुम घर से थैला लेकर क्यों नहीं आए?

पल्लव – इन प्लास्टिक की थैलियों में सामान लाने में क्या नुकसान है?

प्रभात – नुकसान है। ये प्लास्टिक की थैलियाँ पर्यावरण के अनुकूल नहीं हैं।

पल्लव – वो कैसे?

प्रभात – देखो, प्लास्टिक आसानी से सड़-गलकर मिट्टी में नहीं मिलता है। वह सालों-साल मिट्टी में बना रहता है। इससे ज़हरीली गैसें निकलती हैं।

पल्लव – पर ये पानी में तो गल जाती होंगी?

प्रभात – नहीं पल्लव, ये पानी में भी नहीं गलती हैं। ये नालियों और नालों में फँसकर उन्हें जाम कर देती हैं।

पल्लव – इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?

प्रभात- इससे बचने के लिए हमें प्लास्टिक का कम-से-कम प्रयोग करना चाहिए। हमें कपड़े के थैलों में सामान खरीदना चाहिए।

पल्लव – सरकार को इन प्लास्टिक की थैलियों पर रोक लगा देनी चाहिए।

प्रभात – वह तो ठीक है, पर हमें भी जागरूक बनना चाहिए। लोगों के सहयोग के बिना कोई काम सफल नहीं होता है।

I hope it will help you .. if you like answer then please help me to make brainlist

Answered by biswasardhendu47
0

Answer:

Explanation:

प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग प्रतिबंधित होना चाहिए’- इस विषय पर दो विद्यार्थियों के मध्य होने वाली बातचीत के संवाद रूप में लिखिएलिखिए

Similar questions