Hindi, asked by zagdemanisha, 7 months ago

-
पालतू जानवरों का महत्व' विषय पर अपने विचार​

Answers

Answered by piyushkhajotiya
15

Answer:

विश्व भर में लोगों को पशु पालने का शौक है। मनुष्य से पशुओं का प्रेम प्राचीन काल से चला आ रहा है। लोग अपने घर पर पशुओं को पालते है और उनकी देखभाल करते है। जितना प्रेम मनुष्य पशुओं से करते है उससे कई ज़्यादा प्रेम पशु मनुष्य से करते है। दुनिया भर में लोग कई प्रकार के जानवरों को पालते है जैसे कुत्ता, बिल्ली, बन्दर, कछुए और घोड़े इत्यादि। ज़्यादातर लोग कुत्तों और बिल्लिओं से ज़्यादा लगाव और जुड़ाव रखते है। कुछ लोग रंग -बिरंगे मछलियां अपने aquarium में सजाकर रखते है। लोग अपने और अपनी परिवार के रक्षा के लिए अपने घरों पर पालतू जानवर को पालते है। धीरे -धीरे वह हमारे घर का एक महत्वपूर्ण सदस्य बन जाते है।

मेरे घर पर एक प्यारा सा कुत्ता जो बीगल नस्ल का है। यह जब 6 महीने का था तब हम इसे अपने घर पर लेकर आये थे। जब यह बेहद छोटे होते है तो इन्हे नींद और आराम की आवशयकता होती है। मैंने उसका नाम ब्राउनी रखा है क्यूंकि वह तकरीबन भूरे रंग का है। मेरी माँ उसे बेहद प्यार करती है। पूरा परिवार उसकी देखभाल करने में हमेशा जुटा रहता है। मैं ब्राउनी को नियमित रूप से पेडिग्री और बिस्किट्स देती हूँ।

plzz mark us briliant answer

Answered by anveshadeshmukh68
7

दुनिया भर के लोग पालतू पशु रखने के शौकीन हैं। हालांकि ज्यादातर लोगों के पास कुत्ते और बिल्लियाँ देखने को मिलती हैं वही कई लोग इस प्रथा को तोड़कर खरगोश, कछुए, सांप, बंदर, घोड़ें और पता नहीं क्या-क्या पालते हैं। पालतू जानवरों को अपने पास रखना अच्छा है। जो लोग पालतू जानवरों को पालते हैं वे सभी को ऐसा करने की सलाह देते हैं। ज्यादातर लोग जानवरों को अपने प्यार दिखाने के लिए पालते हैं जबकि दूसरें लोग सुरक्षा तथा जानवरों के साथ समय बिताने आदि के उद्देश्य से पालते हैं। हालांकि जो भी मामला हो पालतू जानवर अंततः परिवार का अभिन्न अंग बन जाता है।

ज्यादातर लोग बिल्लियां, कुत्ते, मछलियां और पक्षियों को पालतू जानवरों के रूप में रखते हैं। ये सभी प्यारे जानवर हैं लेकिन इनमें से कोई भी मेरे पालतू जानवर से ज्यादा आकर्षित नहीं है। मेरे पास पालतू जानवर के रूप में एक बंदर है। इसका नाम चिम्पू है। बहुत से लोगों को यह अजीब लगता है और यहां तक कि उनको इसकी वजह से हमारे घर आने में भी डर लगता है लेकिन मुझे यह पूरी तरह से प्यारा लगता है।

मैं हमेशा से बंदरों को प्यार करता था और उन्हें पालना चाहता था। मैंने अक्सर फिल्मों में पालतू जानवरों को देखा था पर मैं वास्तविक जीवन में कभी किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिला था जिसके पास पालतू जानवर के रूप में एक बंदर हो। जब मैंने एक बंदर को पालने की इच्छा व्यक्त की तो मेरे माता-पिता इस विचार पर हँस दिए और उन्होंने मेरी मांग को यह कहते हुए खारिज किया कि यह एक बेफ़िज़ूल इच्छा है। हालांकि मैंने जल्द ही उनका भरोसा जीत लिया और अपने घर पर एक शिशु बंदर ले आया। बन्दर का यह बच्चा एक मनुष्य के बच्चे जितना प्यारा था और मेरे माता-पिता के दिल में जल्द ही इसने जगह बना ली।

Similar questions