Hindi, asked by sabihamuchagod31, 29 days ago

प०) निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषयपर 12/15 वाक्यों में निबंध लिखिए

2)हमारा प्यारा भारत-देश​

Answers

Answered by Anonymous
2

Answer: first, mark it brainliest

Thank you

Explanation:

भारत यह केवल एक शब्द नहीं है बल्कि यह भारतीय दिन की आवाज है | यह एक ऐसा देश है जिसकी छत्रछाया में सैम सभी आपस में मिल जुलकर रहते हैं | हमारा भारत देश बहुत ही सुनदर देश है |

यह अपनी अनूठी संस्कृतियों और परंपराओं के लिए विश्व भर में प्रसिद्द है | हमारा भारत अपने ऐतिहासिक आकर्षण और स्मारकों के लिए प्रसिद्द है | देश ही मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति होती है |

भारत देश में रहने वाले सभी नागरिक स्वभाव से बहुत विनम्र और समझदार हैं | हमारा देश वर्षों तक अंग्रेजोंकी गुलामी से १५ अगस्त १९४७ को आजाद हुआ है |

देश को स्वतंत्र करवानें के लिए देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के कई वर्षों के कठिन संघर्ष और बलिदान के बाद हमारे देश को आजादी मिली है |

हमारे देश का नाम भारत है जिसे हिंदुस्तान और इंडिया के नाम से भी जाना जाता है | यह विश्व के एशिया महाद्वीप में स्थित है | हमारे भारत देश की राजधानी नई दिल्ली है | हमारे देश में कुल २९ राज्य और ७ केंद्र शासित प्रदेश है |

भौगोलिक रुप से हमारा भारत एशिया महाद्वीप के दक्षिण भाग में स्थित है | हमारा देश लोकतांत्रिक देश है यह प्राकृतिक रुप से सभी दिशाओं से सुरक्षित है | हमारा भारत देश अपनी महान संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों के लिए विश्व प्रसिद्द देश है |

भारत के सिर का ताज हिमालय पर्वत है जो विश्व में सबसे ऊँचा है | हमारा भारत तीन तरफ से अहसागरों से घिरा हुआ है | जैसे दक्षिण में भारतीय महासागर, पूरब में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरेबिक सागर यह तीनों इसे तीन तरफ से घेरे हुए हैं |

भारत देश यह महापुरुषों की भूमि है | यहाँ अनेक महापुरुषों ने जन्म लेकर बड़े कार्य किये हैं | यहाँ अनेक बोलियों और भाषाओ को बोलने वाले लोग निवास करते हैं | हमारे देश की जनसँख्या लगभग १ अरब २१ करोड़ है | हमारा देश अपने ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्द है |

भारत की भूमि पर राम, कृष्ण, बुद्ध, महावीर, कबीर, गाँधी, शिव, पार्वती आदि महापुरुष और अनेक साधु संतों और महात्माओं ने जन्म लिया है |

यहाँ की भूमि पवित्र गंगा से सिंचित और स्वतंत्र आत्मनिर्भर है | यहाँ की राष्ट्रिय भाषा “हिंदी” है | लेकिन यहाँ पर लगभग १४ राष्ट्रिय रुप से मान्यता प्राप्त भाषा बोली जाती है |

हमारा भारत प्राकृतिक सुंदरता का देश है | यहाँ समय-समय पर महान लोगों ने जन्म लिया और महान कार्य किया है | भारतियों का स्वभाव बहुत ही सुंदर होता है | हमारे देश में दूसरे देशों से आये हुए लोगों को अतिथि की तरह सम्मान देकर उनका स्वागत किया जाता है |

हमारे भारत देश में प्राचीन समय से ही सुंदर प्राकृतिक दृश्य, स्थल, स्मारक, ऐतिहासिक धरोहर आदि है | जो विश्व के हर कोनें के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है | हमारा देश अपने आध्यात्मिक कार्य, योगा, मार्शल आर्ट के लिए भी प्रसिद्द देश है |

Similar questions