Hindi, asked by ajay78kr, 2 months ago

पानी शब्द से जुड़े मुहावरे​

Answers

Answered by ShachiMishra
9

  1. चुल्लू भर पानी में डूब मरना - अत्यंत लज्जाजनक स्थिति में होना।
  2. अन्न जल छोड़ देना या त्याग देना - भोजन-पानी ग्रहण न करना।
  3. दाना पानी छोड़ना - अन्न-जल ग्रहण न करना।
  4. दाना पानी उठना - दूसरी जगह जाने का संयोग होना।
  5. दूध का दूध पानी का पानी - सच और झूठ का ठीक फैसला
  6. घाट घाट का पानी पीना - तरह-तरह के अनुभव प्राप्त करना या जगह-जगह के अनुभव होना।
  7. घड़ों पानी पड़ जाना - बहुत शर्मिंदा होना।
  8. हुक्कापानी बंद करना - किसी को जाति या बिरादरी से अलग करना; सामाजिक व्यवहार ख़तम करना।
  9. जल में रहकर मगर से वैर - किसी के आश्रय में रहकर उससे शत्रुता मोल लेना
  10. कच्चे घड़े में पानी भरना - श्रम और अर्थ दोनों व्यर्थ जाना, दोहरी हानि होना।


ajay78kr: thanks
Similar questions