Hindi, asked by sainisaab64, 10 months ago

पुनर्जन्म होने पर कवि रसखान की क्या कामना है ?
पाठ 11 सवैये कक्षा 9 हिंदी
plzz answer it u will got atleast 50 points ​

Answers

Answered by shishir303
30

कवि रसखान भगवान कृष्ण के प्रति अपनी  भक्ति के लिये जाने जाते हैं। अपने दोहों (सवैयों) में उन्होंने भगवान कृष्ण की लीलाओं और उनके प्रति अपनी अनुपम भक्ति का वर्णन किया है। भगवान कृष्ण के प्रति अपनी भक्ति के चलते उन्हे भगवान कृष्ण की लीला-स्थली ब्रजभूमि से भी गहरा लगाव है।

रसखान पुनर्जन्म लेने की कामना करते हैं और कहते हैं कि अगर उन्हें मनुष्य के रूप में पुनर्जन्म मिले तो ब्रजभूमि में ग्वाले के रूप में पुनर्जन्म मिले। ताकि वो गायों के चराते हुये भगवान कृष्ण की उस पवित्र भूमि का आनंद ले सकें।

अगर उन्हे पशु के रूप में पुनर्जन्म मिले तो गाय के रूप में ब्रजभूमि में पुनर्जन्म मिले ताकि वो अपना जीवन उस पवित्र ब्रजभूमि में भगवान कृष्ण के सानिध्य में बिता सकें।

अगर उन्हें पक्षी के रूप में जन्म मिले तो वो कदम्ब के पेड़ पर पक्षी के रूप में बैठकर श्रीकृष्ण की लीलाओं को देख सकें।

और कुछ नही तो भगवान उन्हें पत्थर के रूप में ही पुनर्जन्म दे दे तो वो ब्रजभूमि के गोवर्धन पर्वत के पत्थर के रूप में पुनर्जन्म लेना चाहते हैं जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी उंगली पर उठाया था।

इस प्रकार रसखान किसी न किसी रूप में ब्रजभूमि की पवित्र धरती पर पुनर्रजन्म लेना चाहते हैं।

Answered by bishtvk11850
2

Answer:

kejs bhahshsbshsbs sbs s

Similar questions