Hindi, asked by tempmaha007, 5 months ago

प्र.1)निम्नलिखित गदयांश को ध्यानपूर्वक पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

पर्यावरण में हरियाली के होने से वातावरण में नमी रहती है, पानी अच्छा बरसता है तथा कृषि
और वनस्पतियाँ दोनों की वृदधि होती है। जंगलों के हरे-भरे रहने से वन-संपदा का भरपूर विकास होता है
और इस वन-संपदा से राष्ट्र को काफी फायदा होता है। आज हमने पेड़ों तथा पौधों के महत्व को भुला
दिया है, जिसका नतीजा यह हुआ है कि वर्षा कम होती है। वातावरण में नमी का अभाव हो गया है,
भूमि-कटाव बढ़ गया है तथा जलाशयों की कमी हो गई है। पानी की इसी कमी के कारण जल-जंतुओं का
ह्रास होता जा रहा है। यमुना-गंगा में कछुवे तथा मगरमच्छ लगभग समाप्त हो रहे हैं।
आज भारत में पर्यावरण को प्रदूषित करने के अनेक कारण बनते चले जा रहे हैं। कल-कारखानों
की वजह से प्रदूषण तो हो ही रहा है। इसके अतिरिक्त पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की वजह से भी प्रकृति
तथा मानव के बीच की खाई चोड़ी होती जा रही है। जंगलों के कटने के कारण वन्य जीवों में संतुलन
बनाए रखने के मामले में विसंगतियाँ पैदा हो गई हैं। अनेक दुर्लभ जीव-जंतु लुप्त होते जा रहे हैं। इन सब
विपरीत परिस्थितियों के दोषी हम सभ्य कहे जाने वाले लोग ही हैं, जो अपने निजी हितों के लिए वन-संपदा
तथा राष्ट्र-संपदा को स्वाहा करने में लगे हुए हैं। अतः हम सबको पेड़ को काटने के स्थान पर ज्यादा पेड़
रोपने का कार्य करना चाहिए। यदि पर्यावरण साफ़-सुथरा व शुद्ध है, तो पेड-पौधे भी उगेंगे, बढ़ेंगे एवं
पर्यावरण को शुदध रखेंगे। इसलिए पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए समाज एवं सरकार दोनों को ही
अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।


(क) वन-संपदा का विकास किस प्रकार हो सकता है?
(ख) पेड़-पौधों के महत्व को भुला देने का क्या नतीजा हुआ है?
(ग) पर्यावरण को प्रदूषित करने के कौन-से कारण हैं?
(घ) विपरीत परिस्थितियों के दोषी कौन है?
ङ) पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए हमें और सरकार को क्या करना चाहिए?
(च) 'जलाशय' के तीन पर्यायवाची शब्द लिखिए।​

Answers

Answered by ashishk222055
3
  1. Answer:1ans ): जंगलो के हरे भरे रहने से ही वन संपदा का विकास हो सकता है
Similar questions