Hindi, asked by mdkutbuddin647, 6 months ago

प्र.4 पता लगाइए कि
भारत में राष्ट्रपति का
चुनाव कौन करता है?​

Answers

Answered by shishir303
3

भारत में राष्ट्रपति का चुनाव भारत के सांसद और विधायक मिलकर अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के तहत करते हैं।

भारत में राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च संवैधानिक पद होता है और भारत के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है। भारत में राष्ट्रपति के चुनाव का तरीका विश्व में अनोखा तरीका है. जो एकदम संवैधानिक तरीका है। भारत के राष्ट्रपति का चुनाव सांसद और राज्यों की विधानसभाओं के विधायक करते हैं अर्थात भारत के राष्ट्रपति का चुनाव सांसद और विधायक मिलकर करते हैं।

राष्ट्रपति का चुनाव एक इलेक्टोरल कॉलेज करता है। इलेक्टोरल कॉलेज का तात्पर्य यह होता है कि इस प्रक्रिया में देश की जनता अपने राष्ट्रपति का चुनाव प्रत्यक्ष तौर पर नहीं करती बल्कि वह जिन जनप्रतिनिधियों अर्थात सांसदों और विधायकों को चुनती है, वहीं राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। ये एक अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया है, इस प्रक्रिया में सभी सांसद और विधानसभाओं के विधायक संसद में वोट डालते हैं। राष्ट्रपति के चुनाव प्रक्रिया में राष्ट्रपति द्वारा नामित सदस्य और राज्यों के विधान परिषद के सदस्य वोट नहीं डाल सकते क्योंकि उन्हें जनता सीधे नहीं चुनती है।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions