Science, asked by monikak2687, 9 months ago

प्रोकैरियोटी कोशिकाएँ, यूकैरियोटी कोशिकाओं से किस प्रकार भिन्न होती हैं ?

Answers

Answered by Anonymous
10

प्रोकेरियोटी कोशिकाएँ (prokaryotic cells) :  

1.ये प्राय: छोटे आकार के होते हैं।

2.इसमें झिलि्लयों द्वारा घिरे कोशिकांग जैसे अंतः प्रद्रव्यी जालिका , गॉल्जीकाय, लाइसोसोम, माइटोकॉन्ड्रिया आदि अनुपस्थित होते हैं।

3.इनमें राइबोसोम 70 S प्रकार के होते हैं।

4.इनमें गुणसूत्र डीएनए के बने होते तथा कोशिका द्रव्य में पाए जाते हैं।

5.इनमें गुणसूत्र केंद्रक कला द्वारा घिरे हुए नहीं होते।

6.इसमें केवल 1 गुणसूत्र होता है।

7.इसमें कोशिका विभाजन कली का उत्पादन अथवा खंडन विधि द्वारा होता है।

8. इसमें केंद्रियकाएं अनुपस्थित होती है।

यूकैरियोटी कोशिकाओं (eukaryotic cell)

1.ये प्राय: बड़े आकार के होते हैं।

2.इसमें झिलि्लयों द्वारा घिरे कोशिकांग जैसे अंतः प्रद्रव्यी जालिका , गॉल्जीकाय, लाइसोसोम, माइटोकॉन्ड्रिया आदि उपस्थित होते हैं।

3.इनमें राइबोसोम 80 S प्रकार के होते हैं।

4.इनमें गुणसूत्र डीएनए के बने होते तथा कोशिका कवक में पाए जाते हैं।

5.इनमें गुणसूत्र केंद्रक कला द्वारा घिरे हुए होते हैं।

6.इसमें केवल एक से अधिक गुणसूत्र होते है।

7.इसमें कोशिका विभाजन सूत्री (mitosis) अथवा अर्द सूत्री (meiosis)विधि द्वारा होता है।

8. इसमें केंद्रियकाएं उपस्थित होती है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।

mαrk αѕ вrαínlíѕt

Similar questions