Hindi, asked by kushwahanita622, 9 days ago

प्राक्रतिक संसाधनों का दुरूपयोग पर 80 से 100 शब्द पर अनुच्छेद​

Answers

Answered by Anonymous
186

प्रस्तावना: प्राकृतिक संसाधन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि सबसे बड़ा तथ्य यह है कि वैश्विक मानव और आर्थिक विकास उनके बिना नहीं हो सकता है। जैसे-जैसे वैश्विक अर्थव्यवस्था बढ़ी है, खासकर औद्योगिक क्रांति के बाद से, इन संसाधनों जैसे खनिज, जीवाश्म ईंधन, पानी, लकड़ी और भूमि के लिए हमारी मांग तेजी से बढ़ी है।

Answered by JSP2008
0

हमारी धरती पर अथाह जल-सम्पदा है। इसके बावजूद आज जल के लिये चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिये जल नहीं मिल रहा है और जो थोड़ा-बहुत जल जैसे-तैसे मिल भी रहा है वह किसी भी दृष्टि से मानवीय उपयोग के लायक नहीं होता। वर्तमान जल-संकट का सर्वप्रमुख कारण है इस सम्पदा का अविवेकपूर्ण उपयोग समाज के उच्च वर्ग में जल को आज विलासिता का साधन बना दिया गया है। कृत्रिम फव्वारों, तरण-ताल, मछली-घर नर्सरी, वाटर पार्क जैसी विलासिता की वस्तुओं एवं मनोरंजन के विभिन्न साधनों के कारण जल का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है जिसके कारण जरूरतमंदों को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिये भी पर्याप्त जल नहीं मिल पा रहा है।

Similar questions