Science, asked by sowmya6793, 1 year ago

प्राकृतिक उपग्रह किसे कहते हैं ?

Answers

Answered by shishir303
3

सौरमंडल पर जो भी ग्रह हैं, उनके चारों तरफ कुछ पिंड चक्कर लगा रहे हैं। ये पिंड उस ग्रह के उपग्रह कहलाते हैं। ये पिंड अपने ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में ग्रह की परिक्रमा करते रहते हैं। सौरमंडल के हर ग्रह का कोई न कोई उपग्रह है। किसी ग्रह के अनेक उपग्रह हैं, और किसी ग्रह का एक ही उपग्रह है।

हमारी पृथ्वी का एक उपग्रह है, जिसे चंद्रमा कहते हैं। आकार की दृष्टि से चंद्रमा सौरमंडल का पांचवा सबसे विशाल उपग्रह है। किसी ग्रह के सापेक्ष देखें तो चंद्रमा सौरमंडल का सबसे विशाल उपग्रह है, जिसका व्यास पृथ्वी के व्यास का एक चौथाई है।

Answered by Divyani027
0

1. प्राकृतिक उपग्रह (natural satellites) वे पिण्ड जो प्रकृति द्वारा निर्मित होते है और ग्रहों के चारों ओर परिक्रमा करते रहते है , उन्हें प्राकृतिक उपग्रह कहते है। उदाहरण – चन्द्रमा पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है।

जैसे :- चन्द्रमा, पृथ्वी का उपग्रह है।

चन्द्रमा की पृथ्वी के परित वृताकार कक्षा होती है। इसका परिक्रमण काल 27.3 दिन होता है।

Similar questions