प्रेरणा मिळणे अर्थ अणि vakyt उपयोग
Answers
Step-by-step explanation:
प्राणी के व्यवहार को परिचालित करने वाली जन्मजात तथा अर्जित वृतिया को प्रेरक कहते है। यह वह अन्तवृति है जो प्राणी मे क्रिया उत्पन्न करती है और उस क्रिया को तब तक जारी रखती है जब तक उद्देश्य की पूर्ति नही जाती है। 'Motivation' शब्द लेटिन भाषा के 'Movers' का रूपान्तर है जिसका अर्थ है आगे बढ़ना 'to move' अर्थात प्रेरणा का अर्थ है किसी भी व्यक्ति मे गति उत्पन्न करना। ‘प्रेरणा’ शब्द के शाब्दिक एवं मनोवैज्ञानिक अर्थो मे अन्तर होता है। शाब्दिक अर्थ मे किसी भी उत्तेजना को प्रेरणा कहते है। उत्तेजना के अभाव में किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सम्भव नही होती है। यह उत्तेजना आन्तरिक एवं ब्राहृय दोनो प्रकार की हो सकती है। मनोवैज्ञानिक अर्थ मे प्रेरणा का अर्थ केवल आन्तरिक उत्तेजना से होता है। अर्थात प्रेरणा वह आन्तरिक शक्ति है जो व्यक्ति को कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।
प्रेरणा की परिभाषा
वर्नाड के अनुसार “प्रेरणा से तात्पर्य उन घटनाओ से है जो किसी विशेष उद्देश्य की ओर क्रिया को उत्तेजित करती है जबकि इससे पहले उस लक्ष्य की ओर कोई क्रिया या तो नही थी या बहुत कम क्रिया सम्भव थी।”
लावेल के अनुसार “अभिप्रेरणा एक ऐसी मनोशारीरिक प्रक्रिया है जो किसी आवश्यकता की संतुष्टि करेगी” जैसे भूख लगने पर खाना खाना।