Social Sciences, asked by pom288087, 1 month ago

प्रायद्वीपीय पठार को प्राचीनतम भूभाग क्यों माना जाता है​

Answers

Answered by rajjyoti430
5

Answer:

यह देश का सबसे बड़ा भौतिक प्रदेश है। प्रायद्वीपीय पठारी प्रदेश गोण्डवाना भूमि का एक अंग है। इस पठार पर अनेक पर्वत स्थित हैं, जो लाखों वर्षों की मौसम-क्रिया से पूर्णतया प्रभावित हैं। ये पर्वत कई छोटे-छोटे पठारों में विभाजित हो गये हैं।

Answered by franktheruler
1

प्रायद्वीपीय पठार को प्राचीनतम भूभाग माना जाता है इसका निम्नलिखित कारण है

  • प्रायद्वीपीय पठार की रचना पुराने क्रिस्टलीय, आग्नेय तथा कायांतरित चट्टानों से की गई है। गोंडवाना भूमि के टूटने तथा बहने के कारण प्रायद्वीपीय पठार का निर्माण हुआ है इसलिए इसे सबसे पुराने भूभाग का हिस्सा माना जाता है।
  • प्रायद्वीपीय पठार को अनाच्छादन का पाठार भी कहा जाता है। इसका कारण है कि वे क्षेत्र जो कभी पहाडों के स्तर तक ऊंचे थे। अब पहाड़ के तल स्तर तक कम कर दिए गए है।
  • दक्कन का पाठार भौगोलिक दृष्टि से सबसे प्राचीन भू भागों में से एक माना जाता है।
  • प्रायद्वीपीय पठार में गोल पहाड़ियां तथा उठली व चौड़ी घाटियां है।
  • भारत का प्रायद्वीपीय पठार गंगा व यमुना के दक्षिण में उभरता हुआ विशाल भूखंड है। भारत के इस प्रायद्वीपीय पठार का आकार त्रिभुजाकार है। इस पाठार जेएस आधार गंगा की घाटी है तथा इसका शीर्ष सुदूर दक्षिण कन्या कुमारी में स्थित है।

#SPJ2

Similar questions