Hindi, asked by titumahraj44738, 6 days ago

प्र0-1 निम्नलिखित गदयांश को पढ़कर उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
मौर्य साम्राज्य का अवसान हुआ और उसकी जगह शुंग वंश ने ले ली जिसका शासन अपेक्षाकृत बहुत
छोटे क्षेत्र पर था। दक्षिण में बड़े राज्य उभर रहे थे और उत्तर में काबुल से पंजाब तक बास्त्री या भारतीय-यूनानी
फैल गए थे। मेनांडर के नेतृत्व में उन्होंने पाटलीपुत्र तक पर हमला किया किंतु उनकी हार हुई। खुद मेनांडर पर
भारतीय चेतना और वातावरण का प्रभाव पड़ा और वह बौद्ध हो गया। वह राजा मिलिंद के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
बौद्ध आख्यानों में उसकी लोक-प्रसिद्धि लगभग एक संत के रूप में हुई। भारतीय और यूनानी संस्कृतियों के मेल
से अफगानिस्तान और सरहदी सूबे के क्षेत्र में गांधार की यूनानी- बौद्ध कला का जन्म हुआ। भारत के मध्य
प्रदेश में सांची के निकट बेसनगर में ग्रेनाइट पत्थर की एक लाट है जो हेलिओदो स्तंभ के नाम से प्रसिद्ध है।
इसका समय ई.पू. पहली शताब्दी है और इस पर संस्कृत का एक लेख खुदा है। इससे हमें उन यूनानियों के
भारतीयकरण की झलक मिलती है जो सरहद पर आए थे और भारतीय संस्कृति को जज्ब कर रहे थे।
(क). भारतीय-यूनानी कहाँ तक फैल गए थे?
(ख). मौर्य साम्राज्य का अवसान के बाद भारत में किसका शासन हो गया?
(ग). मेनांडर किस नाम से प्रसिद्ध हुआ ?
(घ). हेलिओदो स्तंभ क्या है?
(ङ). यूनानी- बौद्ध कला का जन्म कैसे हुआ?​

Answers

Answered by devendrakumargoyal12
0

Answer:

(क). भारतीय-यूनानी उत्तर मैं काबुल से पंजाब तक बास्त्री तक फैल गए थे।

(). मौर्य साम्राज्य का अवसान के बाद भारत में शुंग वंश ने शासन किया था।

(). वह राजा मिलिंद के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

(). हेलिओदो स्तंभ एक ग्रेनाइट पत्थर की एक लाट है जो हेलिओदो स्तंभ के नाम से प्रसिद्ध है।

(). भारतीय और यूनानी संस्कृतियों के मेल

से अफगानिस्तान और सरहदी सूबे के क्षेत्र में गांधार की यूनानी- बौद्ध कला का जन्म हुआ।

Similar questions