Hindi, asked by surendrarajak304050, 8 months ago

प्र01. सही विकल्प चुनकर लिखिए-
(अ) हमारी पृथ्वी है-
1. ग्रह 2. तारा 3. मण्डल 4. प्लूटो
(ब) वे शब्दांश जो शब्द के अन्त में लगाते है-
1. उपसर्ग 2. प्रत्यय - 3. तत्सम् 4. तद्भव
(स) गद्य हमारी स्वाभाविक-
1. अभिव्यक्ति है 2. पद्य है 3. व्याख्या है
(द) प्रबंध काव्य के भेद होते है-
1. एक 2. चार 3.
दो4. तीन
(इ) 'मेरा नया बचपन' रचना किसके द्वारा लिखी गई है।
1. मीरा 2. घनानन्द 3. सुभद्रा कमारी चौहान 4. महा uttr​

Answers

Answered by chaitanya4md
0

Answer:

अ) 1

ब). 2

स). 1

द). 3

इ). 3

Answered by shishir303
0

सारे प्रश्नों के सही विकल्प इस प्रकार होंगे...

(अ) हमारी पृथ्वी है-

सही उत्तर है, विकल्प...

1. ग्रह

व्याख्या : हमारी पृथ्वी एक ग्रह है। पृथ्वी अपने सौरमंडल का और संभवतः ब्रह्मांड का एकमात्र ग्रह है, जहाँ पर जीवन है।

(ब) वे शब्दांश जो शब्द के अन्त में लगाते है-

सही उत्तर है, विकल्प...

2. प्रत्यय

व्याख्या : शब्द के अंत में लगाये जाने वाले शब्दाशों को प्रत्यय कहते हैं। इन शब्दाशों से  शब्द के अर्थ को एक नया विस्तार मिलता है।

(स) गद्य हमारी स्वाभाविक-

1. अभिव्यक्ति है 2. पद्य है 3. व्याख्या है

सही उत्तर है, विकल्प...

1. अभिव्यक्ति है।

व्याख्या : मनुष्य द्वारा व्यक्त की जाने वाली सहज अभिव्यक्ति का दूसरा नाम ही गद्य है>

(द) प्रबंध काव्य के भेद होते है-

सही उत्तर है, विकल्प...

3. दो

व्याख्या : प्रबंध काव्य के दो भेद होते हैं महाकाव्य और खंडकाव्य।

(इ) 'मेरा नया बचपन' रचना किसके द्वारा लिखी गई है।

सही उत्तर है, विकल्प...

3. सुभद्रा कुमारी चौहान

व्याख्या : ‘मेरा नया बचपन’ रचना सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा रचित की गई रचना है। यह रचना एक कविता है।

Similar questions