Hindi, asked by ramadhardevrale, 4 months ago

प्र020 "शाही केन्द्र" शब्द शहर के जिस भाग के लिए प्रयोग किए गये है, क्या वे उस भाग का सही वर्णन
करते है।​

Answers

Answered by shishir303
2

O  "शाही केन्द्र" शब्द शहर के जिस भाग के लिए प्रयोग किए गये है, क्या वे उस भाग का सही वर्णन  करते है।​

‘शाही केंद्र’ शब्द शहर के जिस भाग के लिए प्रयुक्त किए गए हैं, वे उस भाग का सही वर्णन करते हैं, इसको इस तरह समझते हैं...

  • विजयनगर साम्राज्य की अवशेषों की खुदाई के दौरान साम्राज्य के जो भी अवशेष प्राप्त हुए उसमें पुरातत्वविदो ने यह पाया कि शहर के केंद्र में कुछ भाग बड़े भव्य और अन्य जगहों की तुलना में अधिक व्यवस्थित और सुरक्षात्मक ढंग से बनाए गए थे। इन भागों की संरचना देखकर पता चलता था कि यह भाग शहर का केंद्र थे और यहीं से पूरे विजयनगर साम्राज्य का संचालन किया जाता था। इसी कारण पुरातत्वविदों ने इस भागो को ‘शाही केंद्र या ’राजकीय केंद्र’ का नाम दिया।
  • इस क्षेत्र में शासक का आवास होता था तथा 60 से अधिक मंदिर तथा अन्य बड़े सभा स्थल पाए गए हैं। इसी क्षेत्र में ‘महानवमी डब्बा’ जैसा एक भव्य चबूतरा भी होता था, जहाँ पर विजयनगर साम्राज्य के शासक अपनी शक्ति और वैभव का प्रदर्शन करते थे।
  • अलग-अलग मंडपों के आंगर भी इसी क्षेत्र में पाये गये हैंय़ विजयनगर के शासक द्वारा सलाहकारों की सभाओं का आयोजन जिस कमल महल में किया जाता था, वह भी इसी केंद्र क्षेत्र में स्थित था।
  • शाही केंद्र में अनेक तरह के दर्शनीय मंदिर पाए गए हैं, जिनमें केवल शाही परिवार के सदस्यों के लिए ही दर्शन की अनुमति थी। यह क्षेत्र राज्य के एकदम बीच-बीच में स्थित होता था।
  • विजयनगर साम्राज्य की संरचना इस तरह की गई थी कि यह 7 दुर्गों की दीवारों के अंदर था और यह शाही केंद्र सबसे अंदर के सातवें दुर्ग में पाया जाता था। इस तरह एकदम राज्य के केंद्र में स्थित होता था और साम्राज्य के सबसे बाहरी हिस्से में राज्य की सबसे अधिक शक्तिशाली सेना हाथी सेना का डेरा होता था।

इस तरह शाही केंद्र के का जो नामकरण विद्वानों द्वारा किया गया, उसको अगर हम भलीभांति विचार करें तो हमें यह स्पष्ट होगा ‘शाही केंद्र’ अथवा ‘राजकीय केंद्र’ शब्द उस विशिष्ट क्षेत्र के लिये एकदम उचित है, क्योंकि यह क्षेत्र ही पूरे विजयनगर साम्राज्य की सत्ता का केंद्र होता था और विजय नगर साम्राज्य से संबंधित सभी धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम इसी क्षेत्र में संपन्न होते थे।

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Similar questions