Science, asked by PragyaTbia, 11 months ago

प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है?

Answers

Answered by nikitasingh79
33

उत्तर :  

प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस की आवश्यकता होती हैं।

प्रकाश संश्लेषण (photosynthesis) :  

प्रकाश संश्लेषण में हरे पौधे सूर्य के प्रकाश द्वारा क्लोरोफिल नामक वर्णक की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड गैस (CO2) और जल के द्वारा कार्बोहाइड्रेट (भोज्य पदार्थ) का निर्माण करते हैं और ऑक्सीजन गैस बाहर निकालते हैं।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।


mrakash3: co2
Answered by halamadrid
5

Answer:

प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड गैस की आवश्यकता होती है।

प्रकाश संश्लेषण एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है,जो पौधों में होती है।इस प्रक्रिया के दौरान पौधे कार्बन डाइऑक्साइड और जल की मदद से सूर्यप्रकाश की उपस्थिति में ऑक्सीजन और ग्लूकोस नामक शर्करा का निर्माण करते है।

ग्लूकोस पौधों के लिए एक ऊर्जा स्रोत के रूप में काम करता है,वही पौधों द्वारा ऑक्सीजन को बाहर पर्यावरण में छोड़ दिया जाता है।

Explanation:

Similar questions