Hindi, asked by nageshwarkore123, 3 months ago

प्रस्तुत पमपसर कविता मे से किन्ही चार पंक्तियों का भावार्थ लीखो।

Answers

Answered by patelhasti218
1

Answer:

plz follow me and thank me

Answered by s1262ankita3145
0

गीत, कविताएँ एवं शब्द खेल

गीत, कविताएँ एवं शब्द खेल

यह इकाई किस बारे में है

यह इकाई इस बारे में है कि आप किस तरह अंग्रेज़ी भाषा सीखने की प्रक्रिया को अपने छात्रों के लिए एक मज़ेदार अनुभव बना सकते हैं। भाषा सीखने की क्रिया का तनावपूर्ण होना आवश्यक नहीं है, और यह तनावपूर्ण होना भी नहीं चाहिए, खासतौर पर स्कूल के प्रारंभिक वर्षों में।

छात्र कविताएँ गाना, गुनगुनाना, दोहराना, ध्वनियाँ निकालना और ऐसे निरर्थक शब्द बनाना पसंद करते हैं, जिनका कोई अर्थ नहीं होता। यह केवल मनोरंजन की बात नहीं है – यह वास्तव में भाषा सीखने की ही क्रिया है। गीत, कविताएँ और शब्द खेल ’पठन–पूर्व’ गतिविधियाँ हैं। अंग्रेज़ी की ध्वनियों को सुनने और इनका अभ्यास करने से छात्र लिखित पृष्ठ पर इन ध्वनियों को पहचानने और पढ़ने के लिए तैयार हो जाते हैं।

आप इस इकाई में क्या सीख सकते हैं

अंग्रेज़ी के पठन–पूर्व कौशल के संकेतकों की पहचान करना।

आपके छात्रों की अंग्रेज़ी का विकास करने के लिए गीतों और कविताओं का उपयोग करना।

आपके छात्रों की अंग्रेज़ी का विकास करने के लिए कविताओं का उपयोग करना।

1 पठन से पूर्व विद्यार्थी क्या जानते हैं?

आप यह सोचने के साथ शुरुआत करें कि पठन से पूर्व विद्यर्थी भाषा के बारे में क्या जानते हैं, और उनकी यह जानकारी गतिविधि में किस तरह काम करती है।

गतिविधि 1: पठन से पूर्व विद्यार्थी क्या जानते हैं?

पहले नीचे संजय के बारे में एक संक्षिप्त वर्णन पढ़ें। इसके बाद आगे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

संजय की उम्र चार वर्ष है। उसे तुकबंदी वाले खेल और तुकबंदी वाले चुट्कुलें पसंद हैं, भले ही वह उनके अर्थ पूरी तरह नहीं समझता है। उदाहरण के लिए, उसे अपने बड़े भाइयों के साथ शब्द खेल खेलना पसंद हैः

प्रः ब्रूस ली की फिंगर (finger) को क्या कहते हैं? उः उंगली (finger)

प्रः उसकी पत्नी–की–बहन को क्या कहते हैं? उः साली (sister-in-law/अपमानजनक शब्द)

प्रः उसके बगीचे में कौन काम करता है? उः माली (gardener))

प्रः ब्रूस ली की पसंदीदा सब्जी कौन–सी है? उः मूली (radish)

प्रः ब्रूस ली का पसंदीदा नाश्ता कौन–सा है? उः इडली (चावल से बना एक दक्षिण भारतीय व्यंजन)

प्रः … त्यौहार? उः दीवाली

प्रः … संगीत? उः कव्वाली

प्रः … फिल्म? उः कुली

प्रः … जानवर? उः बिल्ली (cat)

प्रः … दिमाग? उः तुम्हारा! क्योंकि ये है खाली (empty)!

अब इन प्रश्नों के उत्तर दीजिएः

आपके अनुसार संजय और उसके भाइयों को यह खेल खेलना क्यों अच्छा लगता होगा?

इसे खेलने के लिए उनके पास क्या जानकारी है?

क्या आप इस खेल के पीछे का नियम पहचान सकते हैं?

क्या आपको इसी तरह का कोई खेल मालूम है? क्या आप खुद कोई ऐसा खेल बना सकते हैं?

संजय का खेल कल्पनाशील और रचनात्मक है, और साथ ही भोला–भाला और मज़ेदार भी है। यह खेल शब्दावली को विकसित करता है। एक साथ मिलकर ये तत्व बच्चों के लिए सीखना यादगार बना देते हैं। इस खेल के पीछे नियम यह है कि प्रत्येक शब्द की अंतिम ध्वनि एक जैसी होनी चाहिए। प्रत्येक शब्द का कुछ न कुछ अर्थ होना चाहिए और वह परिचित होना चाहिए। जो बच्चे तुकबंदी वाले शब्दों को सुन रहे हैं और अनुमान लगा रहे हैं, वे महत्वपूर्ण पठन–पूर्व कौशल सीख रहे हैं। वे भाषा की ध्वनियाँ सुन रहे हैं और आगे चलकर इन ध्वनियों का लिखित शब्दों के साथ मिलान करेंगे।

Similar questions