Hindi, asked by rockstaryash1406, 3 months ago

प्रश्न 1 . निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए : स्त्रियों के पास एक महान शक्ति सोई हुई पड़ी है | दुनिया की आधी से बड़ी ताकत उनके पास है | आधी से बड़ी ताकत इसलिए कि स्त्रियां आधी तो हैं ही दुनिया में , आधी बड़ी इसलिए कि बच्चे – बच्चियाँ उनकी छाया में पलते हैं और वे जैसा चाहें उन बच्चे और बच्चियों को परिवर्तित कर सकती हैं | पुरुषों के हाथ में कितनी ही ताकत हो , लेकिन पुरुष एक दिन स्त्री की गोद में होता है वहीँ से वह अपनी यात्रा शुरु करता है |

एक बार स्त्री की पूरी शक्ति जाग्रत हो जाये और वे निर्णय कर लें कि किस प्रेम की दुनिया को निर्मित करेंगी जहाँ युद्ध नहीं होंगे , जहाँ हिंसा नहीं होगी , जहाँ राजनीति नहीं होगी, जहाँ राजनीतिज्ञ नहीं होंगे, जहाँ जीवन में कोई बीमारियाँ नहीं होंगी |

जहाँ भी प्रेम है, जहाँ भी करुणा है, जहाँ दया है वहां स्त्री मौजूद है | स्त्री के पास आधी से भी ज्यादा बड़ी ताकत है और वह पांच हजार वर्षों से बिल्कुल सोई पड़ी है | नारी की शक्ति का उपयोग नहीं हो सका है | भविष्य में वह उपयोग हो सकता है | उपयोग होने का एक सूत्र यही है कि स्त्री यह तय कर ले कि उन्हें पुरुषों जैसा नहीं हो जाना है | 10X1 =10



(i) इस अनुच्छेद का उचित शीर्षक दीजिए -

(क ) स्त्री – स्वभाव (ख ) स्त्री – जागरण (ग ) स्त्री की महत्ता (घ ) स्त्री – स्वभाव का जागरण 1

(ii) स्त्रियों की शक्ति को सुप्त क्यों कहा गया है ?

(क)वे अपने मूल स्वभाव को जान नहीं सकी | (ख) वे अपने मूल स्वभाव को जान कर उस पर चल नहीं सकी

(ग.) वे स्वयं को पुरुष जैसा समझती हैं | (घ) वे स्वयं को पुरुष से हीन समझती हैं | 1

(iii) स्त्रियों में पुरुषों को बदलने की ताकत है , क्योंकि –

(क.) स्त्रियाँ अधिक शक्तिशाली हैं | (ख.) सभी पुरुष स्त्रियों की गोद में पलते –बढ़ते हैं |

(ग ) स्त्रियों में सृजन की ताकत है | (घ) पुरुष स्त्रियों के बिना नहीं रह सकता | 1

(iv) स्त्री में कौन-से गुण प्रबल हैं ?

(क.) संघर्ष और साहस (ख ) नैतिकता और समझदारी

(ग.) प्रेम और करुणा (घ.) शांति और उन्नति 1

(V) “मैं सोचता हूँ , स्त्रियों के पास एक महान शक्ति सोई हुई पड़ी है | वाक्य का प्रकार बताइए -

(क) सरल वाक्य (ख) मिश्र वाक्य (ग) संयुक्त वाक्य (घ) उपरोक्त में से कोई नहीं | 1

(vi) दुनिया की आधी से बड़ी ताकत किनके पास है?

(क) पुरुषों के पास (ख) स्त्रियों के पास (ग) बच्चों के पास (घ) वृद्धों के पास 1

(vii) स्त्री कितने हजार वर्षों से सोई हुई है ?

(क ) चार हजार वर्षों से (ख) पांच हजार वर्षों से

(ख) छह हजार वर्षों से (घ) सात हजार वर्षों से 1

(viii) गद्यांश के आधार पर बताइए कि स्त्री की मौजूदगी कहाँ-कहाँ है ?

(क) जहाँ प्रेम है (ख) जहाँ करुणा है (ग) जहाँ दया है (घ) उपरोक्त सभी 1

(ix) गद्यांश के आधार पर बताइए कि किसकी शक्ति का अभी तक कोई उपयोग नहीं हो सका है?

(क) पुरुष की (ख) नारी की (ग) देश की (घ) उपरोक्त में से कोई नहीं 1

(x) स्त्री – पुरुष में कौन सा समास है ?

(क) बहुव्रीहि समास (ख) द्विगु समास (ग) द्वंद्व समास (घ) अव्ययीभाव समास 1

Answers

Answered by krishna210398
0

Answer;

गद्यांश

Explanation:

(i) समाज रूपी गाड़ी के पहिए कौन हैं?

(क) समाज के लोग

(ख) स्त्री और पुरुष

(ग) समाज के पुरुष

(घ) समाज की सारी स्त्रियाँ

उत्तर

(ख) स्त्री और पुरुष

(ii) भारतीय संस्कृति में नारी को निम्नलिखित में से क्या नहीं कहा गया है?

(क) गृहलक्ष्मी

(ख) अर्धांगिनी

(ग) सहदेवी

(घ) गृहदेवी

उत्तर(ग) सहदेवी

वाणी प्राणी की पहचान है। जिस प्रकार कौवा और कोयल की पहचान उसकी वाणी से हो जाती है, उसी प्रकार किसी व्यक्ति के आचार-व्यवहार तथा स्वभाव की परख उसकी वाणी द्वारा हो जाती है। मीठी वाणी दूसरों को अधीन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, या यूँ कहें यह एक प्रकार से औषधि का काम करती है। जब हम मीठी वाणी का श्रवण करते हैं तब हमारा हृदय प्रसन्न हो जाता है।

सज्जन सदा मधुर वाणी का ही प्रयोग करते हैं, जबकि दुर्जनों की वाणी कटु और कर्कश होती है। मीठी वाणी शत्रु को भी मित्र बना सकती है, निराश व्यक्तियों में आशा-उत्साह का संचार कर सकती है। कटु वाणी हृदय में काँटे की तरह चुभती है। इससे अपने भी पराए हो जाते हैं।

#SPJ3

Answered by aayushaglecha399
0

Answer:

is anuchchhed ka uchit shirshak dijiye

Similar questions