Hindi, asked by sureshknadar056, 4 months ago

प्रश्न 1 निम्नलिखित वाक्यों का सूचना के अनुसार काल परिवर्तन कीजिए।
1.वे मुझसे कहते हैं। (सामान्य भूतकाल)
2.मैं उसकी राह देखता हूँ। (सामान्य भविष्य काल)
3.वह मंदिर के पीछे छिप जाता है। (पूर्ण भूतकाल)
4.बेटी बेसब्री से इंतजार करती है। (अपूर्ण वर्तमान काल)
5.वे एक निश्वास छोड़ते हैं। (सामान्य भूतकाल)
6.आज बहुत बड़े साहब आते हैं। (पूर्ण भूतकाल)
7.पलाश के पुष्प को राज पुष्प माना जाता है। ( पूर्ण वर्तमान काल)
8.वे इस वृक्ष के नीचे विश्राम करती हैं। (सामान्य भूतकाल)
9.इसीलिए इसे 'फ्लेम ऑफ द फायर' कहा जाता है। (पूर्ण वर्तमान काल)
10.मैं इन्हीं ऊंचाइयों पर उड़ता हूं। (सामान्य भविष्य काल)​

Answers

Answered by shishir303
9

दिए गए वाक्यों का दी गई सूचना के अनुसार काल में परिवर्तन इस प्रकार होगा...

1. वे मुझसे कहते हैं। (सामान्य भूतकाल)

 उन्होंने मुझसे कहा।

2. मैं उसकी राह देखता हूँ। (सामान्य भविष्य काल)

 मैं उसकी राह देखूंगा।

3. वह मंदिर के पीछे छिप जाता है। (पूर्ण भूतकाल)

 वह मंदिर के पीछे छिप गया था।

4. बेटी बेसब्री से इंतजार करती है। (अपूर्ण वर्तमान काल)

 बेटी बेसब्री से इंतजार कर रही है।

5. वे एक निश्वास छोड़ते हैं। (सामान्य भूतकाल)

 उन्होंने एक निश्वास छोड़ा।

6. आज बहुत बड़े साहब आते हैं। (पूर्ण भूतकाल)

 आज बहुत बड़े साहब आये थे।

7. पलाश के पुष्प को राज पुष्प माना जाता है। ( पूर्ण वर्तमान काल)

 प्लाश के पुष्प को राज पुष्प माना गया है।

8. वे इस वृक्ष के नीचे विश्राम करती हैं। (सामान्य भूतकाल)

 उन्होंने इस वृक्ष के नीचे विश्राम किया।

9. इसीलिए इसे 'फ्लेम ऑफ द फायर' कहा जाता है। (पूर्ण वर्तमान काल)

 इसीलिये उसे 'फ्लेम ऑफ द फायर' कहा गया है।

10. मैं इन्हीं ऊंचाइयों पर उड़ता हूं। (सामान्य भविष्य काल)​

 मैं इन्हीं ऊंचाइयों पर उडूंगा।

○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○○

Similar questions