Hindi, asked by vijays16133, 9 months ago

प्रश्न 1. स्वयं प्रकाश जी का लेखक परिचय दीजिए।

Answers

Answered by maraheem1509
13

Explanation:

here the answer swayam prakash ji ka parichay

Attachments:
Answered by shishir303
1

स्वयं प्रकाश जी का लेखक परिचय दीजिए।

स्वयं प्रकाश जी हिंदी के एक प्रसिद्ध लेखक हैं, जिन्होंने अनेक प्रसिद्ध कहानियों की रचनाएं की हैं। उनका जन्म 1947 में मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। उन्होंने मैकेनिकल मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और फिर एक औद्योगिक प्रतिष्ठान में कई वर्षों तक नौकरी की। उनकी नौकरी का अधिकतर समय राजस्थान में व्यतीत हुआ। वह अपनी नौकरी के साथ ही साथ में लेखन कार्य भी करते रहे और नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद व ह भोपाल में रहते हुए वसुधा नामक पत्रिका से जुड़े हुए हैं।

स्वयं प्रकाश 80 के दशक की समकालीन कहानी के एक महत्वपूर्ण हस्ताक्षर रहे हैं। उनके कुल 13 साल कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं, जिन में 'सूरज कब निकलेगा', 'आदमी जात का आदमी', 'आएंगे अच्छे दिन भी' आदि कहानी संग्रहों के नाम प्रसिद्ध हैं।

उन्होंने कुछ एक उपन्यासों की रचना की, जिनमें 'ईंधन' और 'बीच में विनय' जैसे उपन्यासों के नाम प्रमुख हैं। वर्तमान समय में वे भोपाल रहते हुए सेवानिवृत्त जीवन बिता रहे हैं।

#SPJ3

◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌◌

कुछ और जानें...

नेताजी की मूर्ति लगाने के कार्य को सफल व सराहनीय प्रयास क्यों कहा गया है?

https://brainly.in/question/17258832?msp_srt_exp=6

नेताजी का चश्मा कहानी क्या संदेश देती है? (नेताजी का चश्मा)

https://brainly.in/question/18268822

Similar questions
Math, 11 months ago