Hindi, asked by sinbindar, 4 months ago

प्रश्न 11) 'त्र' किन दो वर्णों के मेल से बना है? *


Answers

Answered by shishir303
4

‘त्र’ वर्ण दो वर्णों ‘त्’ और ‘र्’ के मेल से बना है।

‘त्र’ एक संयुक्ताक्षर अर्थात एक संयुक्त व्यंजन है, जो दो वर्णों ‘त्’ और ‘र्’ के योग से बना है।

हिदी वर्णमाला में चार ऐसे संयुक्त व्यंजन हैं, जो दो वर्णों के योग से बने हैं।

जैसे...

‘त्र’, ‘क्ष’, ‘ज्ञ’, ‘श्र’

स्पष्टीकरण:

हिंदी वर्णमाला में उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण होते हैं। इन 45 वर्णों में 10 स्वर होते हैं और 35 व्यंजन होते हैं। लेखन के आधार पर हिंदी वर्णमाला में 52 वर्ण होते हैं जिसमे 13 स्वर और 35 व्यंजन तथा 4 संयुक्ताक्षर व्यंजन है। तीन स्वर और चार संयुक्त व्यंजन ऐसे हैं जो उच्चारण में प्रयुक्त नहीं किए जाते, लेकिन लिखित भाषा में उनका प्रयोग किया जाता है।

उच्चारण के आधार पर हिंदी वर्णमाला के स्वर...

अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।

लेखन के आधार पर हिंदी वर्णमाला के स्वर

अ, आ, इ , ई , उ , ऊ , ए , ऐ , ओ , औ , अं , अ: , ऋ।

हिंदी वर्णमाला के व्यंजन...

क’ वर्ग ► क, ख, ग, घ, ङ

‘च’ वर्ग ► च, छ, ज, झ, ञ

‘ट’ वर्ग ► ट, ठ, ड, ढ, ण ( ड़ ढ़ )

‘त’ वर्ग ► त, थ, द, ध, न

‘प’ वर्ग ► प, फ, ब, भ, म

अंतस्थ व्यंजन ► य, र, ल, व

उष्म व्यंजन ► श, ष, स, ह

संयुक्त व्यंजन ► क्ष , त्र , ज्ञ , श्र

☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼☼

Answered by gurveersidhu3107
3

Answer:

त्+ र

Explanation:

100% सही उत्तर|

धन्यवाद

Similar questions