CBSE BOARD X, asked by 918817151378, 1 day ago

प्रश्न 18 मुद्रा का महत्व समझाइये।​

Answers

Answered by meenupatel976
2

Answer:

BOARDONLINE

Home>

Class-12>

अर्थशास्त्र >

Q 33

अर्थशास्त्र

प्रश्न 33. मुद्रा का महत्व स्पष्ट कीजिए।

अथवा

“वर्तमान युग मुद्रा का युग है।" इस कथन को समझाइए।

उत्तर- आज के इस युग में मुद्रा के अभाव में किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का संचालन संभव नहीं है। किसी देश की आर्थिक प्रगति का अनुमान उस देश की मुद्रा प्रणाली के विकास से लगाया जा सकता है। देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था में मुद्रा का महत्व निम्नलिखित बातों से स्पष्ट हो जाता है।

1. उपभोक्ता को लाभ- उपभोक्ता अपनी आय को इस प्रकार से खर्च करना चाहता है कि उसे इससे अधिकतम सन्तुष्टि प्राप्त हो और यह मुद्रा के द्वारा ही संभव हो पाता है। मुद्रा में सामान्य स्वीकृति व तुलनात्मक स्थायित्व का गुण होने के कारण उपभोक्ता मुद्रा का प्रयोग अपनी इच्छानुसार चाहे तब कर सकता है।

2. उत्पादक को लाभ- किसी भी वस्तु का उत्पादन करने से पूर्व उत्पादक को जो निर्णय लेना होते हैं यह निर्णय मुद्रा की सहायता से काफी आसानी से लिये जा सकते हैं। इसी प्रकार उत्पादन के साधनों को प्राप्त करने, कच्चा माल खरीदने, पूँजी उधार लेने आदि में मुद्रा सहायक है।

3. पूँजी गतिशीलता में सहायक- आर्थिक विकास के लिए पूँजी को ऐसे स्थान से हटाया जाए, जहाँ पर उत्पादन कम हो रहा है तथा उसे ऐसे स्थान पर लगाया जाए, जहाँ उत्पादन अधिक होता है। यह मुद्रा के कारण ही सम्भव हो सका है।

4. श्रम विभाजन व वितरण सम्भव- आधुनिक उद्योग पूरी तरह से श्रम विभाजन पर निर्भर है, जिसमें एक उत्पादन क्रिया को अनेक उप-क्रियाओं में विभाजित करके वस्तु का उत्पादन किया जाता है। सभी व्यक्तियों का अलग-अलग पारिश्रमिक निर्धारित करना एक समस्या होती है। जिसे मुद्रा की सहायता से आसानी से दूर किया जा सकता है।

Answered by itskingrahul
7

Answer:

I hope help you

Explanation:

बैंकों द्वारा ऋण प्रदान करना मुद्रा द्वारा ही सम्भव हुआ है। सम्पत्ति की तरलता (Liquidity of Property) – मुद्रा ने सम्पत्ति को तरलता प्रदान की है। आज कोई भी व्यक्ति एक शहर के मकान को बेचकर मुद्रा प्राप्त करके दूसरे शहर में दूसरा मकान आसानी से खरीद सकता है।

Similar questions