Social Sciences, asked by denish9733, 9 months ago

प्रश्न 19.
अन्तर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक की स्थापना कब हुई?
अथवा
विश्व बैंक की स्थापना कब हुई?

Answers

Answered by bhatiamona
1

विश्व बैंक की स्थापना कब हुई?

Answer:

‘अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक’ जिसे हम ‘विश्व बैंक’ नाम से जानते हैं, उसकी स्थापना सन 1944 में की गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद विश्व स्तर पर विकासशील देशों के तीव्र आर्थिक विकास के लिए सन 1944 में ‘अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक’ की स्थापना की गई। इसे ‘विश्व बैंक’ के नाम से जाना गया। इस बैंक की दो सहायक संस्थायें भी हैं, जिनके नाम ‘अंतरराष्ट्रीय विकास संघ’ तथा ‘अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम’ है। यह दोनों इस बैंक की सहायक संस्थाएं हैं।

विश्व बैंक का मकसद उन देशों के लिए ऋण उपलब्ध कराना है जो कि विकासशील है और अपनी निर्धनता के कारण इनके पास धन की कमी होती है। विश्व बैंक इन देशों में विकास के कार्यों के लिए ऋण उपलब्ध कराता है।

विश्व बैंक का मुख्यालय अमेरिका राजधानी वाशिंगटन डी.सी. मे हैं।

Similar questions